Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
srianth

बोले श्रीसंत, गौतम गंभीर ने मुझे फिक्सर कहा

Posted on December 8, 2023 By Chhavi Singh

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत के बृहस्पतिवार को लीजेंड्स लीग (एलएलसी) क्रिकेट के मैच के दौरान गौतम गंभीर पर उन्हें ‘फिक्सर’ कहने का आरोप लगाने के बाद एलएलसी ने कहा कि वह इसकी आंतरिक जांच कराएगा। एलएलसी ने कहा कि अगर भारत के पूर्व बल्लेबाज गंभीर के खिलाफ गलत आचरण के साक्ष्य मिलते हैं तो इससे सख्ती से निपटा जाएगा।
बुधवार को इंडियन कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मैच के दौरान श्रीसंत और उनके पूर्व साथी गंभीर के बीच तीखी बहस हो गयी थी। इसके बाद वि कप विजेता खिलाड़ियों को अलग करने के लिए अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा।
श्रीसंत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव आकर कहा, ‘वह लाइव टीवी पर मुझे ‘फिक्सर फिक्सर’ कहता रहा, तुम फिक्सर हो।’ श्रीसंत ने कहा, ‘मैंने सिर्फ यही कहा, आप क्या कह रहे हो। मैं मजाकिया अंदाज में हसंता रहा। जब अंपायर उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे थे तो उन्होंने उनसे भी इसी भाषा में बात की।’
एलएलसी की आचार संहिता एवं नैतिक समिति के प्रमुख सैयद किरमानी ने एक बयान में कहा, ‘लीजेंड्स क्रिकेट लीग क्रिकेट और खेल भावना को बनाए रखने की कोशिश करती है और आचार संहिता के इस उल्लघंन के लिए एक आंतरिक जांच की जाएगी। मैदान के बाहर या अंदर, या फिर सोशल मीडिया मंच पर हुए किसी भी तरह के गलत आचरण से सख्ती से निपटा जाएगा।’
श्रीसंत पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2013 में स्पॉट फि¨क्सग प्रकरण में उनकी कथित लिप्तता के कारण बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की अनुशासनात्मक समिति ने आजीवन प्रतिबंध लगाया था। लेकिन उच्चतम न्यायालय ने 2019 में इस प्रतिबंध को घटाकर सात साल का कर दिया था। श्रीसंत ने कहा, ‘मैंने किसी अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया। कृपया सच का समर्थन करें। वह कई लोगों के साथ ऐसा करता रहा है। मुझे नहीं पता कि उसने यह क्यों शुरू किया और यह ओवर के अंत में हुआ।’
उन्होंने कहा, ‘अब उनके लोग कह रहे हैं कि उन्होंने ‘सिक्सर सिक्सर’ बोला है, लेकिन उन्होंने बोला ‘यू फिक्सर’ तू फिक्सर है। यह बात करने का तरीका नहीं है। मैं इस घटना को यहीं खत्म करने का सोच रहा हूं लेकिन उनके लोग उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप ‘एक्स्ट्रा पेड पीआर वर्क’ (अतिरिक्त भुगतान पर जनसंपर्क करने वाले) के झांसे में नहीं आए।’
श्रीसंत करीब एक घंटे तक लाइव रहे। गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। गंभीर ने भारतीय जर्सी में खुद की मुस्कुराती हुई फोटो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, ‘जब दुनिया का काम ध्यान अपनी ओर आकषिर्त करने का हो तो मुस्कुराते रहो।’ बुधवार को ही मैच के बाद एक अन्य इंस्टाग्राम लाइव वीडियो पर श्रीसंत ने गंभीर को ‘मिस्टर फाइटर’ कहा था और साथ कहा था कि वह अपने सीनियर खिलाड़ियों का भी सम्मान नहीं करते थे।
श्रीसंत ने कहा, ‘मिस्टर फाइटर के साथ जो कुछ हुआ, उस बारे में बस चीजें स्पष्ट करना चाहता हूं। वह हमेशा अपने साथियों के साथ लड़ता है। बिना किसी कारण के। वह अपने ही सीनियर खिलाड़ियों का भी सम्मान नहीं करता जिसमें वीरेंद्र सहवाग भी शामिल हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आज बिलकुल ऐसा ही हुआ। बिना किसी उकसावे के, वह मुझे कुछ कुछ कहते रहे जो बहुत ही अभद्र था। मिस्टर गौतम गंभीर को ऐसा नहीं कहना चाहिए था।’ उन्होंने कहा, ‘यहां मेरी गलती नहीं है। मैं चीजें स्पष्ट करना चाहता था। मिस्टर गौतम ने जो किया है, वो आप सभी को जानने को मिलेगा। उन्होंने क्रिकेट मैदान पर लाइव जो शब्द कहे, वो स्वीकार्य नहीं हैं।’ श्रीसंत ने कहा, ‘मेरा परिवार, मेरा राज्य, हर कोई इतने खराब दौर से गुजरा है। मैंने आप सभी के सहयोग से यह लड़ाई लड़ी।’

खेल

Post navigation

Previous Post: इंग्लैंड ने विंडीज से सीरीज में बराबरी की
Next Post: अमेरिका : विवि परिसर में गोलीबारी में तीन की मौत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया