Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
chirag 1

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ संपर्क में हूं : चिराग

Posted on January 27, 2024January 27, 2024 By Sanchar Times News

पटना। बिहार में राजनीतिक अनिश्चितता के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को खुलासा किया कि वह स्वयं भाजपा के ‘शीर्ष नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क’ में हैं और इस सवाल को कि राजग के नए साझेदार के रूप में क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें स्वीकार्य होंगे, काल्पनिक करार दिया।बृहस्पतिवार शाम को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे पासवान ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि मैने ‘अगले कुछ दिनों के महत्वपूर्ण घटनाक्रम’ पर दिल्ली में विचार विमर्श के चलते राज्य के अपने कार्यक्रम ‘रद्द’ कर दिये हैं। उन्होंने कहा, मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में हूं। दिल्ली से पटना आने से पहले कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद कल शाम मैंने उनसे बात की थी। मैं दिल्ली वापस जा रहा हूं।

उन्होंने कहा, मैंने समस्तीपुर में स्वर्गीय कपरूरी ठाकुर के गांव और सीतामढ़ी की अपनी यात्रा रद्द कर दी है जहां मैं अयोध्या में पूजा करने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जाना चाहता था। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख पासवान ने कहा, हमारी पार्टी बिहार में राजग की प्रतिबद्ध सहयोगी है इसलिए हम राज्य की स्थिति पर नजर रख रहे हैं जहां अगले दो या तीन दिन महत्वपूर्ण हो सकते हैं। भाजपा गठबंधन का सबसे बड़ा घटक दल है और मेरे संपर्क में है। हम दिल्ली में और बातचीत करेंगे। जमुई के युवा सांसद ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान विद्रोह का बिगुल फूंकते हुए नीतीश की पाटी जद (यू) के खिलाफ अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया था। इस सवाल पर कि क्या नीतीश के गठबंधन सहयोगी बनने पर वह उनके साथ सहज महसूस करेंगे, पासवान ने कहा, ‘ये काल्पनिक प्रश्न हैं जिनका मैं उत्तर नहीं देना चाहूंगा। ऐसी अटकलों का कोई अंत नहीं हो सकता।’

उन्होंने मीडिया के एक वर्ग की उन खबरों का भी उपहास उड़ाया जिनमें कहा गया था कि अगर नीतीश राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटते हैं तो पासवान पाला बदल सकते हैं और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन कर सकते हैं। पासवान ने ऐसी खबरों को आधारहीन बताते हुए कहा ऐसी खबरें चौथे स्तंभ (मीडिया) की विसनीयता को खत्म करती हैं। पासवान की टिप्पणियां इस जोरदार चर्चा के बीच आईं कि इंडिया गठबंधन में प्रमुख नेताओं में एक माने जाने वाले नीतीश कुमार अब भाजपा विरोधी गठबंधन छोड़ चुके हैं और अपने पुराने सहयोगी (भाजपा) जिससे उन्होंने दो साल से भी कम समय पहले नाता तोड लिया था, के साथ संभावनाएं तलाश रहे हैं। हालांकि न तो नीतीश की पाटी जद (यू) और न ही भाजपा ने इस दिशा में कोई स्पष्ट संकेत दिया है। जद (यू) के राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता के सी त्यागी इस बात पर जोर देते रहे हैं कि उनकी पार्टी खुद को इंडिया गठबंधन के वास्तुकार के रूप में देखती है और गठबंधन का हिस्सा बने रहना चाहती है हालांकि पश्चिम बंगाल और पंजाब के मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर उन्होंनेंिचंता जतायी है।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: राजभवन में जलपान में शामिल हुए नीतीश
Next Post: मुझे नहीं पता कि नीतीश के मन में क्या है? कल दिल्ली जाकर पूरी जानकारी लूंगा : खड़गे

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया