Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
janhvi 1

भारतीय छात्रा की मौत पर अमेरिका में आक्रोश

Posted on September 15, 2023September 15, 2023 By Sanchar Times News

अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने भारत सरकार को सिएटल में एक पुलिस गश्ती कार की चपेट में आने से भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत की त्वरित जांच करने और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को न्याय के कठघरे में लाने का आासन दिया है।
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू द्वारा इस मुद्दे को वा¨शगटन में उच्चतम स्तर पर जोरदार तरीके से उठाने और कंडुला की हत्या तथा वा¨शगटन राज्य में सिएटल में पुलिस अधिकारी के अत्यधिक असंवेदनशील रवैये पर त्वरित कार्रवाई की मांग के बाद अमेरिकी सरकार हरकत में आई। कांडुला की जनवरी में उस समय मौत हो गई थी जब अधिकारी केविन डेव द्वारा चलाए जा रहे एक पुलिस वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। ‘सिएटल टाइम्स’ अखबार ने सोमवार को बताया कि वह ओवरडोज की रिपोर्ट मिलने के बाद घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते में 119 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।
सिएटल पुलिस विभाग द्वारा सोमवार को जारी किए गए बॉडीकैम फुटेज में अधिकारी डैनियल ऑडरर ने इस घातक दुर्घटना को हंसकर टाल दिया और इस बात को खारिज किया कि डेव कसूरवार है या मामले में आपराधिक जांच आवश्यक है। अमेरिकी सांसदों और भारतीय-अमेरिकियों ने कंडुला की मौत पर आक्रोश व्यक्त किया है। बाइडन प्रशासन ने भारत सरकार को घटना की त्वरित जांच करने और इसके लिए दोषी पुलिस अधिकारियों को न्याय के कठघरे में लाने का आासन दिया है। माना जाता है कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने राजदूत और भारत सरकार को आासन दिया है कि उन्होंने पूरी घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने कहा कि वे घटना को लेकर ‘स्तब्ध’ और ‘सहमे’ हुए हैं।
सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बुधवार को कंडुला की मौत के मामले में जांच के तरीकों को ‘बेहद परेशान करने वाला’ बताया। दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, हमने इस दुखद मामले में शामिल लोगों के खिलाफ गहन जांच और कार्रवाई के लिए सिएटल और वा¨शगटन राज्य के स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ वा¨शगटन डीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष इस मामले को दृढता से उठाया है। पोस्ट में कहा गया है, ‘वाणिज्य दूतावास और दूतावास सभी संबंधित अधिकारियों के साथ इस मामले पर बारीकी से नजर रखना जारी रखेंगे।’
भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा, जाह्नवी कंडुला भारत से स्नातक कार्य के लिए यहां आई थीं। पुलिस की एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही कंडुला की हत्या कर दी और अधिकारी ऑडरर का कहना है कि उसके जीवन का ‘सीमित मूल्य’ था। इस पर मुझे अपने पिता का ख्याल आया जो 20 साल की उम्र में यहां आए थे। मिस्टर ऑडरर, प्रत्येक भारतीय अप्रवासी का जीवन अनंत मूल्यवान है। खन्ना ने कहा, जो कोई भी सोचता है कि मानव जीवन का ‘सीमित मूल्य’ है तो उसे कानून प्रवर्तन में सेवा नहीं देनी चाहिए। भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा, यह भयावह है। मुझे आशा है कि मैं जाह्नवी कंडुला के परिवार के लिए न्याय और इसमें शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराए जाते देखूंगी।
कंडूला परिवार को लिखे एक पत्र में सिएटल शहर के मेयर ब्रूस हैरेल ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा की गई टिप्पणियां शहर या समुदायों की भावनाओं को प्रति¨बबित नहीं करती हैं। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय महावाणिज्य दूत अशोक मंडुला इस मुद्दे पर सिएटल शहर और वा¨शगटन राज्य के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Post Views: 1
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अमेरिकी कोर्ट ने डीएसीए को अवैध करार दिया
Next Post: अमेरिका का राष्ट्रपति बना तो 75 प्रतिशत सरकारी कर्मचरियों को हटा दूंगा : रामास्वामी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया