Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
rajat

भारत ने एथलेटिक्स में जीते तीन रजत, एक कांस्य

Posted on October 3, 2023 By Chhavi Singh

हांगझोउ। भारत की पारुल चौधरी और प्रीति लंबा ने सोमवार को एशियाई खेलों की महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते जबकि युवा ऐंसी सोजन ने महिला लंबी कूद में रजत पदक अपने नाम किया। भारत की मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम का कांस्य पदक भी रजत पदक में बदल गया जब श्रीलंका की टीम को ‘लेन के उल्लंघन’ के कारण डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। श्रीलंका ने स्पर्धा में दूसरा जबकि भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया था।
पारुल और प्रीति हालांकि बहरीन की विनफ्रेड मुतिले यावी से काफी पीछे रहीं जिन्होंने नौ मिनट 18.28 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और अपने खिताब का बचाव किया। पारुल ने नौ मिनट 27.63 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता। उन्होंने बहरीन की धाविका से नौ सेकेंड से भी अधिक समय लिया। प्रीति ने नौ मिनट 43.32 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। प्रीति ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
इससे पहले खेलों का रिकॉर्ड बहरीन की ही जेबेट रूथ के नाम था जिन्होंने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 2014 एशियाई खेलों के दौरान नौ मिनट 31.36 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। पारुल भी एशियाई खेलों के रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहीं लेकिन यह उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं था। उन्होंने इस साल अगस्त में बुडापेस्ट में वि चैंपियनशिप के दौरान नौ मिनट 15.31 सेकेंड के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया था। प्रीति भी अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद पारुल से लगभग 16 सेकेंड पीछे रही। उनके और बहरीन की मेकोनेन टिगेस्ट के बीच कांस्य पदक के लिए करीबी मुकाबला था। मेकोनेन नौ मिनट 43.71 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
महिला लंबी कूद में ऐंसी ने दो बार अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 6.63 मीटर के प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की शियोंग शिकी ने 6.73 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता। वियतनाम की एनगा यान युई 6.50 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। ऐंसी ने तीसरे प्रयास में 6.56 मीटर का अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसमें वह अपने पांचवें प्रयास में सुधार करने में सफल रहीं। स्पर्धा में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय शैली सिंह ने निराश किया और 6.48 मीटर के प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
मोहम्मद अजमल वारियाथोडी, विथ्या रामराज, राजेश रमेश और सुभा वेंकटेशन की चौकड़ी ने चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले में तीन मिनट 14.34 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। भारतीय धावकों की खुशी हालांकि उस समय बढ़ गई जब तीन मिनट 14.25 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रही श्रीलंका की टीम को ‘लेन के उल्लंघन’ के कारण डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। बहरीन के धावकों ने तीन मिनट 14.02 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। चौथे स्थान पर रहे कजाकिस्तान को अंतत: कांस्य पदक मिला जिसके खिलाड़ियों ने तीन मिनट 24.85 सेकेंड में रेस पूरी की थी।
तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में केन्या में जन्मीं 2023 वि एथलेटिक्स चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता बहरीन की मावी ने जल्द ही बाकी खिलाड़ियों पर मजबूत बढ़त बना ली और उन्होंने पारुल को कम से कम 50 मीटर के अंतर से पछाड़ा। पुरुष 200 मीटर फाइनल में भारत के अमलान बोरगोहेन 20.98 सेकेंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहे। स्वर्ण पदक जापान के कोकी उएयामा ने 20.60 सेकेंड के समय के साथ जीता। सऊदी अरब के मोहम्मद अब्दुल्लाह अबकर (20.63 सेकेंड) को रजत जबकि चीनी ताइपे के येंग चुन हेन (20.74 सेकेंड) को कांस्य पदक मिला।

खेल

Post navigation

Previous Post: माइक्रोसॉफ्ट मुख्यालय में मनाया गया गणोशोत्सव
Next Post: छत्तीसगढ़ में 4 वर्षो में नक्सली वारदात में 52 फीसद कमी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया