Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
modi 1

भारत फिर से अपनी बेड़ियों को तोड़ उठ खड़ा हुआ, आज भारत की दुनिया में साख नई ऊंचाई पर है : पीएम मोदी

Posted on May 4, 2024May 4, 2024 By Chhavi Singh

दरभंगा में चुनावी सभा संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किय। मैथिली में उन्होंने लोगों का प्रणाम कहा। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी फिर ऐसा कालखंड आया है जब भारत फिर से अपनी बेड़ियों को तोड़ उठ खड़ा हुआ है। आज भारत की दुनिया में साख नई ऊंचाई पर है। आज पर भारत चांद पर पहुंच गया है, जहां कोई नहीं पहुंचा। 10 साल पहले हम 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे। 10 साल बाद हम दुनिया की पांचवे अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।

पीएम ने कहा कि मोदी को मजबूती मिलेगी और मोदी मजबूती से और पांच साल सेवा करेगा। पहले मतदान फिर जलपान। आप मेरा एक काम करेंगे क्या? आप घर से जाकर कहना पीएम मोदी ने सबको अपना प्रणाम कहा है। पीएम मोदी ने भारत माता के जयकारे लगाकर अपना संबोधित समाप्त किया।

पीएम माेदी ने कहा कि हमें बिहार को लालटेन के दौर में वापस नहीं जाने देना है। दिल्ली वाले शहजादे एक नई बात लेकर आए हैं। हमारे परिवार में मां-बाप अपने बच्चों के लिए कुछ न कुछ बचाते हैं। एक घर बना दूं, गाड़ी और खेत खरीद कर दे दूं ताकि बच्चों काम आ जाएगा। हर मां-बाप की इच्छा होती है कि बच्चों को कुछ देकर जाए। यह कांग्रेस ऐसा कानून बनाना चाहती है कि आपके मां-बाप की संपत्ति आपको नहीं मिल पाएगी। आधा कांग्रेस की सरकार छीन लेगी। यह लोग 55 प्रतिशत टैक्स पर फतवा लेकर आए हैं। क्या आप अपनी कमाई किसी कांग्रेस और राजद वालों को लूटने देंगे क्या? इसलिए बच्चों का भविष्य बनाने के लिए सात मई को झंझारपुर में जदयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल, 13 मई को दरभंगा में भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर, समस्तीपुर से लोजपा (रा.) की प्रत्यशी शांभवी चौधरी को वोट दीजिए। पूरे हिन्दुस्तान की सबसे छोटी उम्र की बेटी चुनाव लड़ रही है। आप सब आशीर्वाद दीजिए कि हमारी बेटी तो जीतनी ही चाहिए। 20 मई को मधुबनी में भाजपा के अशोक यादव को भारी संख्या में वोट दीजिए। आपका यह वोट मोदी के खाते में जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि राजद का इतिहास सामाजिक न्याय का मुखौटा लगाकर तुष्टिकरण करने का रहा है। जब गोधरा में कार सेवकों को जिंदा जलाया गया था तब रेल मंत्री बिहार के शहजादे के पिता थे। जो सजा काट रहे हैं और जमानत पर घूम रहे हैं। उन्होंने गोधरा कांड के दोषियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक जज एक कमेटी बनाई। सोनिया मैडम का राज था। इसलिए उन्होंने बनर्जी कमेटी बनाई। उस कमेटी ने ऐसा रिपोर्ट बनाया कि 60 लोगों को जिंदा जलाने वाले निर्दोष से छूट जाएं। लेकिन उस समय के रेल मंत्री की रिपोर्ट को अदालत ने कूड़े-कचरे में फेंक दिया। कोर्ट ने दोषियों को फांसी तक की सजा दी। पूरी दुनिया को पता था कि कार सेवकों को जिंदा जलाया गया था। फर्जी जांच रिपोर्ट बनाकर कार सेवकों पर ही दोष मढ़कर आरोपियों को बचाने की साजिश रची गई। यही इनका इतिहास है और यही इनकी सच्चाई है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: लोकसभा चुनाव: पश्चिमी दिल्ली सीट से आप उम्मीदवार महाबल मिश्रा ने किया नामांकन पत्र दाखिल
Next Post: CJI चंद्रचूड़ का नेपाल दौरा : प्रत्येक बच्चे को अपनी क्षमता दिखाने के लिए पूरा अवसर प्रदान करें: सीजेआई

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • 35 घंटे बाद जन सुराज का अनशन समाप्त
  • बारिश से बदला मौसम का मिजाज
  • दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर डीएम सख्त
  • स्मार्ट क्लास में जातिसूचक गाने पर बच्चे नाचते दिखे
  • गाजियाबाद : मेडिकल के दौरान अस्पताल से गायब हुई किशोरी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया