Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
covid

भारत में टीबी वैक्सीन का चिकित्सीय परीक्षण शुरू

Posted on March 24, 2024 By Sanchar Times News

भारत में स्पेनिश ट्यूबरक्लोसिस वैक्सीन एमटीबीवीएसी का क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो गया है। इंसानों से टीबी के वायरस को अलग कर उन्हें कमजोर कर टीके में इस्तेमाल करने वाला यह पहला ट्रायल है जो भारत बायोटेक द्वारा एक स्पेनिश बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोफैब्री के साथ मिलकर किया जा रहा है।
कंपनियों ने रविवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि एमटीबीवीएसी की सुरक्षा और दक्षता का मूल्यांकन करने के लिए परीक्षण 2025 में शुरू होगा। बायोफैब्री के सीईओ एस्टेबन रोड्रिग्ज ने कहा, ‘तीन दशकों से अधिक के शोध के बाद, देश में युवकों और नाबालिग में ट्रायल करने के लिए यह एक बड़ा कदम है, जहां दुनिया के 28 प्रतिशत टीबी के मामले सामने आते हैं।’
फिलहाल टीबी के खिलाफ लड़ाई में केवल एक टीका बीसीजी (बैसिलस कैलमेट और गुएरिन) है। यह 100 वर्ष से अधिक पुराना है और फेफड़े से संबंधित टीबी की बीमारी पर यह बहुत ज्यादा असरदार नहीं है। इसलिए इस नए टीके की जरूरत है, जो ग्लोबल वैक्सिनोलॉजी में एक मील का पत्थर साबित होगा और इसे सार्वजनिक-निजी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का एक उदाहरण बताया गया है। भारत बायोटेक के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा एला ने कहा, ‘भारत में क्लिनिकल ट्रायल के साथ ट्यूबरक्लोसिस के खिलाफ अधिक असरदार टीके की हमारी खोज को आज एक बड़ा बढ़ावा मिला है। युवाओं में बीमारी को रोकने के लिए टीबी के टीके विकसित करने का हमने लक्ष्य रखा और आज एक बड़ा कदम उठाया है। टीबी के टीकों का आविष्कार करने के इस प्रयास में हम बायोफैब्री, डॉ. एस्टेबन रोड्रिग्ज और डॉ. कार्लोस मार्टनि के साथ साझेदार बनकर अच्छा महसूस कर रहे हैं। फेज 2 डोज खोजने का ट्रायल पूरा होने के बाद, साल 2023 में नवजात शिशुओं में एक डबल-ब्लाइंड, कंट्रोल्ड फेज 3 क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो गया है, जिसमें टीके की तुलना मौजूदा बीसीजी वैक्सीन से की जाएगी। दक्षिण अफ्रीका के 7,000 नवजात शिशुओं, मेडागास्कर के 60 और सेनेगल के 60 नवजात शिशुओं को टीका लगाया जाएगा। आज तक, 1,900 से अधिक शिशुओं को टीका लगाया गया है। कोरोनावायरस महामारी के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों के कारण संक्रमण में बढ़ोतरी हुई और इलाज में कमी आई। इस वजह से एक साल में टीबी से होने वाली मौतें 16 लाख से अधिक हो गई। एचआईवी असंक्रमित युवाओं में डोज बढोतरी, ट्रायल पूरा करने के बाद, एचआईवी संक्रमित युवाओं में फेज दो का शोध 2024 में शुरू हो गया है, जिससे यह तय किया जा सके कि एमटीबीवीएसी इस आबादी में सुरक्षित है या नहीं। दक्षिण अफ्रीका में 16 स्थानों पर चल रहे इस परीक्षण में 276 वयस्कों का टीकाकरण शामिल है, जो एमटीबीवीएसी के टीकाकरण वाले एचआईवी-नकारात्मक और एचआईवी-पॉजिटिव वयस्कों और किशोरों में सुरक्षा और प्रतिरक्षात्मकता का मूल्यांकन कर रहा है।

Post Views: 1
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: भारत के साथ व्यापार बहाल करना चाहता है पाक : डार
Next Post: गाजा शांतिवार्ता में कोई खास प्रगति नहीं

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया