Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
aswin

भारत विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीमों से एक : अश्विन

Posted on January 8, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान की भारत को ‘अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली टीम’ की टिप्पणी खारिज करते हुए कहा कि भारतीय टीम समकालीन क्रिकेट में विदेशों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों में शामिल है। वान ने हाल में कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के पास जितने संसाधन हैं उसे देखते हुए उसको विशेषकर आईसीसी की प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘माइकल वान ने हाल में बयान दिया था कि भारतीय टीम अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। यह सही है कि हमने पिछले कुछ समय से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है और हम खुद को इस खेल की महाशक्ति मानते हैं। लेकिन यह सिक्के का एक पहलू है।’ इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में विदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा, ‘वर्तमान समय में हमारी टीम विदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है। हमने इस बीच कई बेहतरीन नतीजे दिए हैं। वान की टिप्पणी के बाद हमारे देश के ही कई विशेषज्ञ इस पर चर्चा करने लग गए थे कि क्या भारत अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं करने वाली टीम है। सच कहूं तो इस पर मुझे हंसी आई।’ अिन ने इस संदर्भ में हाल में दक्षिण अफ्रीका में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज का उदाहरण दिया जिसमें भारत पहला टेस्ट मैच हारने के बाद दूसरे मैच में शानदार वापसी करने में सफल रहा था।
उन्होंने कहा, ‘अच्छी मानसिक दृढता और मानसिक कौशल रखने वाली क्रिकेट टीम किसी भी स्थिति में वापसी कर सकती है और इस भारतीय टीम ने समय-समय पर इसे साबित किया है।’ अिन ने कहा, ‘हां हमने वि टेस्ट चैंपियनशिप के दो फाइनल गंवाए हैं। मैं इसे तहेदिल से स्वीकार करता हूं लेकिन जहां तक टेस्ट सीरीज की बात है तो उसमें हमेशा वापसी की संभावना बनी रहती है।’

खेल

Post navigation

Previous Post: प्रियंका ने बेटी की तस्वीरें की शेयर
Next Post: जेएंडके में नागरिकों से आतंकियों जैसा व्यवहार कर रहा केंद्र : महबूबा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
  • शराब पीने के बाद दवा लेना कितना खतरनाक? इन दवाओं के साथ बढ़ सकता है लिवर डैमेज और ब्लीडिंग का खतरा
  • mayawati का परिवार को लेकर बड़ा फैसला, आकाश और दीपिका को जिम्मेदारी नहीं; ईशान को लेकर भी चेतावनी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया