Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
cricket 2

भारत शान से सेमीफाइनल में

Posted on June 25, 2024 By Sanchar Times News

कप्तान रोहित शर्मा के तूफानी अर्धशतक के बाद अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने आईसीसी टी-20 वि कप के सुपर-8 चरण के ग्रुप एक मैच में सोमवार को आस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत सुपर -8 के अपने तीनों मैच जीतकर छह अंक के साथ शीर्ष पर रहा और सेमीफाइनल में 27 जून को इंग्लैंड से भिड़ेगा। ग्रुप एक से अब भी आस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश तीनों के पास अंतिम चार के लिए क्वालीफाई करने का मौका है।


भारत के 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (76 रन, 43 गेंद, नौ चौके, चार छक्के) के अर्धशतक और उनकी कप्तान मिशेल मार्श (37) के साथ दूसरे विकेट की 81 और ग्लेन मैक्सवेल (19) के साथ तीसरे विकेट की 41 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 181 रन ही बना सका। भारत की तरफ से अर्शदीप ने 37 रन देकर तीन जबकि कुलदीप यादव ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।
रोहित ने इससे पहले 41 गेंद में सात चौकों और आठ छक्कों से 92 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिससे भारत ने पांच विकेट पर 205 रन का मौजूदा टूर्नामेंट का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने ऋषभ पंत (15) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 38 गेंद में 87 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव (31), शिवम दुबे (28) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 27) ने भी उपयोगी पारियां खेली। आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाजों मिशेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट चटकाए लेकिन दोनों काफी महंगे साबित हुए। स्टार्क ने 45 जबकि स्टोइनिस ने 56 रन लुटाए। जोश हेजलवुड ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर एक विकेट चटकाया।


लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया ने पहले ओवर में ही डेविड वार्नर (छह) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने अर्शदीप सिंह की गेंद पर सूर्यकुमार को कैच थमाया। मार्श और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इसके बाद पावर प्ले में स्कोर एक विकेट पर 65 रन तक पहुंचाया। मार्श को अर्शदीप ने अपनी ही गेंद पर जीवनदान दिया जिसका फायदा उठाकर उन्होंने इसी ओवर में लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा।


हेड ने बुमराह पर तीन चौके मारे। मार्श ने अक्षर का स्वागत चौके और छक्के के साथ किया और फिर हार्दिक पर दो छक्के मारे। अक्षर ने कुलदीप की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर मार्श का शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। उन्होंने 28 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे। हेड ने हार्दिक पर तीन चौकों के साथ 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।
ग्लेन मैक्सवेल (19) ने रविंद्र जडेजा की पहली दो गेंद पर चौके और छक्के के साथ 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। कुलदीप ने मैक्सवेल को बोल्ड करके भारत को तीसरी सफलता दिलाई जबकि अक्षर ने मार्कस स्टोइनिस (दो) को हार्दिक के हाथों कैच कराया। आस्ट्रेलिया को अंतिम पांच ओवर में 65 रन की दरकार थी।


बुमराह ने गेंदबाजी में वापसी करते हुए हेड को रोहित के हाथों कैच कराके आस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। अर्शदीप ने मैथ्यू वेड (एक) को शॉर्ट र्थड मैन पर कुलदीप के हाथों कैच कराके भारत को छठी सफलता दिलाई। टिम डेविड (15) ने इस ओवर में चौका और छक्का मारा लेकिन फिर शॉर्ट र्थड मैन पर बुमराह को कैच दे बैठे। कमिंस ने 19वें ओवर में बुमराह पर छक्का जड़ा लेकिन इसके बावजूद ओवर में सिर्फ 10 रन बने। आस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में 29 रन की जरूरत थी लेकिन हार्दिक ने सिर्फ चार रन देकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: गदर 3 में काम करना चाहती हैं अमीषा पटेल
Next Post: दिल्ली उच्च न्यायालय ने केजरीवाल को बड़ा झटका देते हुए निचली अदालत द्वारा उनको जमानत दिये जाने के फैसले पर रोक लगा दी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया