Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
rinku

भारत-साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में पाटीदार या रिंकू को डेब्यू का मौका!

Posted on December 18, 2023December 18, 2023 By Sanchar Times News

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मंगलवार को गक्बेरहा में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले में रजत पाटीदार या आकर्षक बल्लेबाजी करने वाले रिंकू सिंह में से किसी एक को पदार्पण का मौका देने मिल सकता है।

वहीं इससे पहले अर्शदीप सिंह और आवेश खान जैसे युवा तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम को सीरीज का पहला मैच आठ विकेट से जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई। कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम को 2022 में वनडे श्रृंखला में 0-3 की करारी हार का सामना करना पड़ा था ऐसे में वह इस मैच को जीतकर पिछली नाकामी को पीछे छोड़ना चाहेंगे। अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस मैच के बाद टेस्ट टीम से जुड़ गये जिससे मध्यक्रम में एक जगह खाली है।

रिंकू ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी20 मैचों में अपनी तकनीक और समझदारी की छाप छोड़ी है। दक्षिण अफ्रीका में उछाल वाली पिचों पर भी उनकी बल्लेबाजी सहज दिखी। टीम में हालांकि फिलहाल उनकी भूमिका फिनिशर की है ऐसे में चौथे क्रम के बल्लेबाज अय्यर की जगह एकादश में जगह के लिए पाटीदार का दावा ज्यादा मजबूत है क्योंकि घरेलू मैचों वह मध्यप्रदेश के लिए इसी क्रम पर बल्लेबाजी करते है।

पाटीदार 2022 में भी भारतीय वनडे टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था। इसके बाद एड़ी की सर्जरी के कारण उन्हें एक साल तक संघर्ष करना पड़ा। टीम ने इस श्रृंखला में मैच फिनिशर की भूमिका अनुभवी संजू सैमसन को दी है जो राहुल के बाद छठे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे। लिस्ट ए क्रिकेट में रिंकू का औसत लगभग 50 का है ऐसे में टीम प्रबंधन दोनों के नाम पर गंभीरता से विचार करेगा। इस मैच में पाटीदार और रिंकू दोनों को पदार्पण का मौका मिल सकता है लेकिन इसके लिए तिलक वर्मा या सैमसन को बाहर होना होगा जिसकी संभावना कम दिखती है।

पहले मैच में तिलक को सिर्फ तीन गेंद खेलने का मौका मिला जबकि सैमसन को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। पहले मैच में युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने नाबाद अर्धशतक लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए दिग्गज क्विंटन डिकॉक के संन्यास के बाद टीम में सामंजस्य बैठाने की चुनौती है।

डिकॉक की प्रवाहमय बल्लेबाजी के कारण रासी वैन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन्स और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाजों को खुल कर खेलने का मौका मिलता था। उनकी गैरमौजूदगी में टीम के शीर्ष क्रम के सामने भारत के स्विंग गेंदबाजों के खिलाफ सतर्कता से बल्लेबाजी करने की चुनौती होगी। भारतीय टीम की गेंदबाजी में हालांकि कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। अर्शदीप और आवेश के सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज असहाय नजर आये लेकिन इस मैच में मुकेश कुमार ने सात ओवर में बिना किसी सफलता के 46 रन लुटाये।

टीम प्रबंधन ने अगर प्रयोग करने का मन बनाया तो वह मुकेश की जगह बंगाल टीम के उनके साथी आकाश दीप को मौका दे सकता है। टीम श्रृंखला जीतने की कोशिश करेगी ऐसे में इसकी संभावना कम है। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव टीम के टीम में बने रहने की संभावना है। इनके विकल्प वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल को मौके के लिए इंतजार करना होगा।

टीमें:

भारत: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, बी साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, रिंकू सिंह, आकाश दीप, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जोरजी, रीजी हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन , लिजाद विलियम्स।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: शराब नीति मामले में केजरीवाल को ED का समन, पूछताछ के लिए 21 दिसंबर को बुलाया
Next Post: सिमडेगा : विधानसभा में सड़क का उठाया मुद्दा, जानमाल की सुरक्षा करने को कहा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया