Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
fruts

भोजन के बाद भूल से भी ना खाएं खट्टे फल, सेहत को होंगे ये नुकसान

Posted on January 31, 2024 By Sanchar Times News

ठंड के मौसम में हम सभी खट्टे फलों का सेवन जरूर करते हैं। इस मौसम में मार्केट में भी कई तरह के मौसमी खट्टे फल मिलते हैं। ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और कोल्ड व फ्लू जैसी बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन इन फलों को खाने का भी एक सही समय होता है। जब आप इनका सेवन गलत समय पर करते हैं तो इससे सेहत को फायदा कम और नुकसान अधिक होता है। अधिकतर लोग खाने के बाद खट्टे फल खाना पसंद करते हैं। जबकि इस समय इन्हें खाना पूरी तरह से अवॉयड करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि खाने के बाद खट्टे फल खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं-
खट्टे फल आमतौर एसिडिक होते हैं और जब भोजन के बाद इनका सेवन किया जाता है तो कुछ लोगों को जीईआरडी यानी गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिसीज के लक्षण नजर आ सकते हैं। खट्टे फलों के एसिडिक होने के कारण आपको हार्ट बर्न या फिर एसिड रिफ्लक्स की शिकायत हो सकती है। इसलिए खाने के बाइ इस तरह के फलों को खाने से बचना चाहिए।

पेट खराब होना

खाने के बाद अगर आप खट्टे फलों का सेवन करते हैं तो इससे आपको पेट खराब होने या फिर पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। खासतौर से, अगर आपका पेट सेंसेटिव है या फिर आपको अक्सर डाइजेशन से जुड़ी शिकायत रहती हैं तो इसकी संभावना काफी बढ़ जाती है।

आयरन अब्जार्बशन में समस्या

अगर आप खाने के बाद खट्टे फल खाते हैं तो आपका पेट तो भर जाता है, लेकिन आपको खाने के पोशक तत्व नहीं मिल पाते हैं। दरअसल, खट्टे फलों में ऐसे कंपाउंड होते हैं जो आपके भोजन से नॉन-हीम आयरन के अवशोषण में बाधा पैदा कर सकते हैं। नॉन-हीम आयरन प्लांट बेस्ड फूड में पाया जाने वाला आयरन का एक टाइप है। अगर आपको पहले से ही आयरन की कमी की शिकायत है तो ऐसे में आपकी स्थिति बद से बदतर हो सकती है।

Post Views: 1
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: बंगाल में राहुल के काफिले पर हमला! गाड़ी का टूटा शीशा
Next Post: आदिवासी नेता को कर रहे परेशान, सोरेन ने ईडी अफसरों के खिलाफ कराई SC/ST एक्ट के तहत शिकायत

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया