Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
gagan sagar

मकर संक्रांति : गंगा सागर मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Posted on January 14, 2024 By Chhavi Singh

गंगा सागर। 14 जनवरी पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति पर गंगा सागर मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। राज्य के ऊर्जा और खेल विभाग के मंत्री अरूप विश्वास ने कहा कि आठ से रविवार दोपहर तक 65 लाख तीर्थयात्रियों ने गंगा सागर में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। उन्होंने कहा कि सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर यह संख्या बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 14,000 पुलिसकर्मी तैनात करने के साथ 45 निगरानी टावर बनाए गए हैं और 1,100 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को नौकाओं आदि के माध्यम से सागर द्वीप तक पहुंचाया जा रहा है, जबकि मुरीगंगा नदी पर 300 ‘फॉग लाइट’ लगाई गई हैं। वरिष्ठ मंत्री ने कुंभ मेले की तरह गंगा सागर मेले को भी राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने की राज्य सरकार की मांग दोहराई। मंत्री ने कहा, ‘‘अकेले राज्य सरकार के लिए वार्षिक मेले के आयोजन का भारी खर्च वहन करना बहुत मुश्किल है। बेहतर संचार के परिणामस्वरूप श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने के कारण इस वर्ष मेले के दौरान 265 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।’’

मंत्री ने कहा कि मेले में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त अब तक कुल 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक छह मरीजों को एयर एम्बुलेंस द्वारा कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। हृषिकेश पंजिका के अनुसार, मकर संक्रांति पर पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त रविवार देर रात 12:13 बजे शुरू होगा और अगले 24 घंटों तक जारी रहेगा। अधिकांश श्रद्धालु इस समय का पालन करेंगे और पवित्र स्नान करेंगे।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण : केंद्र ने गैर जरूरी निर्माण कार्य, प्रदूषण करने वाले वाहनों पर लगायी रोक
Next Post: इमरान खान ने कहा, आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन कम जानकारी के आधार पर किया गया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया