Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
kn 1

मगधकालीन भारत के भातृ देशों को मिलाकर भारत सरकार वृहद भारत फेडरेशन का निर्माण करे : केएन त्रिपाठी

Posted on September 21, 2023 By Sanchar Times News
  • नई दिल्ली कंस्टीच्यूसन क्लब में मगध फाउंडेशन के कार्यकारिणी समिति की बैठक में हुए विभिन्न प्रस्ताव पारित
  • मगध फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित भारत सरकार से मिलकर सौंपेगा मांग-पत्र

नई दिल्ली (संचारटाइम्स.न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी के कंस्टीच्यूसन क्लब में मगध फाउंडेशन के कार्यकारिणी समिति का तृतीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए मगध फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव में वोट की प्रतिशत 50 से 60% होने से चुनाव के प्रतिफल में सभी वोटरों की सहमति नहीं हो पाती है। कई जगह 10 प्रतिशत वोट प्राप्त करने वाले भी चुनाव जीत जाते हैं, इसलिए 90% वोटिंग के लिए व्यवस्था को संशोधित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों को अधिकतम 400 वोट के लिए तैयार किया जाना चाहिए ताकि लोग आसानी से वोट डाल सकें साथ ही वोट देने वालों को प्रमाण पत्र मिलना चाहिए और इस प्रमाण पत्र को व्यक्तिगत सरकारी लाभ से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि वोट देने वालों को सरकारी योजनाओं से फायदा के कारण वोट प्रतिशत बढ़े।

kn2 1

लोस व विस में आरक्षित सीटों को हर 15 वर्ष में रोटेशन के आधार पर बदलना चाहिए

अधिवेशन में देश की सामाजिक, राजनीतिक, न्यायिक, चुनावी, वैदेशिक नीति संबंधित सुधार के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किये गये। लोकसभा और विधानसभा में आरक्षित सीटों को हर 15 वर्ष में रोटेशन के आधार पर बदल देना चाहिए, जिससे हर क्षेत्र में दलित आदिवासी और अन्य सक्षम नेताओं को अवसर मिल सके। देश में भ्रष्टाचार को रोकना महत्वपूर्ण है। उद्योगपतियों द्वारा राजनेताओं को गैरकानूनी तरीके से वित्त प्रदान करना या उद्योगपतियों द्वारा राजनीतिक दलों को अधिक चंदा देने की सीमा पर पूर्ण रोक लगाना चाहिए। उद्योगपतियों द्वारा चंदा के कारण ही नेता उनको फायदा पहुंचाने के लिए गलत करते हैं।

न्यायपालिका में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उच्च न्यायाधीश आयोग का गठन किया जाना चाहिए

अधिवेशन में देश की सामाजिक, राजनीतिक, न्यायिक, चुनावी, वैदेशिक नीति संबंधित सुधार के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किये गये। विभिन्न वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश में लोकसभा, राज्यसभा, और विधानसभा को कम से कम 180 दिन बैठकर काम करने के लिए कानून बनाना चाहिए। कई विधानसभा की बैठकें साल में २० भी नहीं हो पाती हैं। देश में न्यायपालिका को जवाबदेह, मेहनती और निष्पक्ष बनाने के लिए उच्च न्यायालय के नियमों में संशोधन करना चाहिए। न्यायपालिका में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उच्च न्यायाधीश आयोग का गठन किया जाना चाहिए। न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए न्यायिक सतर्कता आयोग का गठन किया जाना चाहिए।

kn3

सभी साथी देशों के साथ एकीकृत विदेश नीति बनानी चाहिए

भारत के वैदेशिक नीति में सुधार के संदर्भ में बोलते हुए केएन त्रिपाठी ने कहा कि मगधकालीन भारत के संप्रभु राष्ट्र अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश,बर्मा और सांस्कृतिक एवं राजनीतिक रूप से साथ रहे श्रीलंका के साथ मिलकर ग्रेटर इंडिया फेडरेशन (वृहत भारत संघ) बनाना चाहिए,
उन्होंने कहा कि हम इन आठ भ्रातृ देशों के साथ कला, संस्कृति, आध्यात्मिकता, सामाजिक बातचीत और आर्थिक सहयोग के माध्यम से हमारे संबंधों को मजबूत करने का उद्देश्य रखते हैं। इसमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान, सामाजिक बातचीत, और आर्थिक अवसरों का अन्वेषण शामिल है। इन सभी साथी देशों के साथ एकीकृत विदेश नीति बनानी चाहिए, जिसमें वृहत भारत संघ की विदेश नीति एक हो। सभी साथी देशों के लिए नई रक्षा नीति बनानी चाहिए, जिसमें रक्षा व्यय को कम करके धन को अपने लोगों के रहन सहन के उन्नति में लगाने का प्रावधान किया जाना चाहिए और इन देशों की सुरक्षा की गारंटी भारत वृहद भारत संघ को सौंपा जाना चाहिए।

सभी साथी देशों के लिए एक विशेष आर्थिक नीति बनानी चाहिए, जिसमें एक दूसरे के सहयोग और प्राकृतिक संसाधनों का संयोजन किया जाए ताकि सभी देश आर्थिक उन्नति कर सकें। प्राकृतिक आपदाओं के समय पूरी शक्ति से भ्रातृ देशों की मदद करनी चाहिए, ताकि एक देश दूसरे देशों के साथ सहायक बन सके। भ्रातृ देशों के निवासियों के आपसी संबंध के लिए भारत सरकार को नई दिल्ली में “ग्रेटर इंडिया स्पोर्ट्स मीट” आयोजित करनी चाहिए।

कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया कि मगध फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल इन सुधारों को लागू करने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित भारत सरकार को मांग-पत्र सौंपेगा।

अधिवेशन में मगध फाउंडेशन के महासचिव डॉ अजय ओझा, कोर कमेटी के वरीय सदस्य सी एस दुबे, के डी सिंह, राकेश शंकर शेट्टी, एम जितेंद्र, पाण्डेय प्रदीप शर्मा, अरविंद माँझी, सुनील चौबे, बबन पासवान, डॉ अरविंद तिवारी, डॉ साकेत शुक्ला, डॉ शूलपाणि सिंह, मृगेंद्र तिवारी, शंकर सुमन, झारखंड स्टेट हेड राजेश रंजन, तमिलनाडु हेड व्यंकटेश रामराज, प. बंगाल हेड देबाशीष दत्ता, राजस्थान हेड डॉ वरुण पुरोहित सहित देश के विभिन्न राज्यों से कार्यकारिणी समिति के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: यूपी : अब एक सप्ताह में बन जाएंगे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, योगी ने दिए निर्देश
Next Post: भारी समर्थन के साथ महिलाओं को 33% आरक्षण राज्यसभा में भी पारित

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया