Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमध्यप्रदेश
bjp

मध्य प्रदेश चुनाव: भाजपा ने तय किए उम्मीदवार

Posted on September 26, 2023 By Sanchar Times News

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से मोनिका बट्टी की उम्मीदवारी घोषित कर दी। इससे पहले सोमवार रात को ही पार्टी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। वहीं, 17 अगस्त को पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची की तरह की दूसरी सूची में भी कई चौंकाने वाले नाम है।
इस सूची में तीन केंद्रीय मंत्री, सात लोकसभा सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतार दिया गया है। जिन 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान हुआ है उनमें सिर्फ तीन पर इस वक्त भाजपा के विधायक हैं। आइये जानते हैं अब तक घोषित 79 सीटों का सियासी समीकरण कैसा है? बीते तीन चुनावों में इन सीटों पर क्या नतीजे रहे हैं? जिन चेहरों को उतारा गया है उनका सियासी सफर कैसा रहा है?

39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के नाम शामिल हैं। इन तीनों के साथ ही मौजूदा सांसदों राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह को भी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिला है। इन सात नामों के साथ ही कैलाश विजयवर्गीय के नाम की भी चर्चा सबसे ज्यादा है। विजयवर्गीय 10 साल बाद फिर से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
इन 39 में से सिर्फ चार सीट पर 2018 में भाजपा को जीत मिली थी। इनमें सीधी, नरसिंहपुर, मैहर और आगर सीटें शामिल हैं। इनमें से आगर सीट पर 2020 में हुए उपचुनाव में यह सीट भाजपा के हाथ से चली गई। इस वक्त सीधी से भाजपा के केदार नाथ शुक्ल विधायक हैं। सीधी कांड के चलते शुक्ल का टिकट कट गया है। उनकी जगह से सीधी से सांसद रीति पाठक को यहां से उतारा गया है।

इसी तरह नरसिंहपुर सीट से इस वक्त जालम सिंह पटेल विधायक हैं। जालम सिंह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भाई हैं। उनकी जगह यहां से प्रह्लाद पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मैहर सीट से नारायण त्रिपाठी विधायक हैं। त्रिपाठी लगातार बगावती तेवर दिखाते रहे हैं। जुलाई में ही उन्होंने विंध्य जनता पार्टी के नाम से नई पार्टी बनाने का एलान किया था। अब कहा जा रहा है कि इस वह कांग्रेस के टिकट पर ताल ठोंक सकते हैं।

इससे पहले भाजपा ने 17 अगस्त को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस दौरान भाजपा ने राज्य में 39 नामों की घोषणा कर दी थी। राज्य की इन 39 सीटों में से 38 पर भाजपा को 2018 में हार मिली थी। वहीं, झाबुआ सीट पर 2018 में पार्टी को जीत जरूर मिली थी। लेकिन, बाद में हुए उपचुनाव में यहां से कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया विधायक बने थे। इस तरह से अब तक घोषित कुल 79 सीटों में से केवल तीन सीटों पर इस वक्त भाजपा के विधायक हैं। इन तीन विधायकों में से एक अपनी पार्टी बना चुका है।

प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक भाजपा ने कुल 79 नामों की घोषणा कर दी है। इनमें क्षेत्रवार आंकड़े देखें तो मालवा नीमाड़ में सबसे ज्यादा नाम सामने आए हैं। क्षेत्र की 66 में से 22 सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। इसके बाद महाकौशल की 38 में से 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इसके अलावा ग्वालियर चंबल की 34 में से 15, भोपाल-नर्मदापुरम की 36 में से सात, विध्य की 30 में से सात और बुंदेलखंड की 26 में से सात सीटों पर अब तक उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

जिन 79 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं उनमें से सिर्फ पांच में ही पिछले चुनाव में जीत हासिल हुई थी। इस चुनाव में भाजपा को आगर सीट पर 2,490 वोट से, मैहर सीट पर 2,984 वोट से, झाबुआ सीट पर 10,437 वोट से, नरसिंहपुर सीट पर 14,903 वोट से और सीधी सीट पर 19,986 वोट से जीत मिली थी। इनमें आगर और झाबुआ सीट पार्टी ने उप-चुनावों में गंवा दी थी। जिन 73 सीटों पर भाजपा को हार मिली थी। उनमें से पथरिया सीट पर बसपा की राम बाई जीतीं थीं। अन्य 72 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 79 घोषित उम्मीदवार वाली सीटों में से 49 पर जीत हासिल की थी। वहीं, 2008 के विधानसभा चुनावों में इन 79 में से 35 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी हुए थे। डबरा, लाहर, पिछोर, भितरवार जैसी सीटों पार्टी को लगातार हार मिल रही है।

कुल 74 में से पांच वो सीटें हैं जहां भाजपा पिछले चुनाव में 40 हजार से भी ज्यादा वोटों से हारी थी। ये सीटें कुक्षी, डबरा, राघोगढ़, शाजापुर और श्योपुर हैं। वहीं, तीन ऐसे भी सीटें हैं जहां पार्टी को 2000 से भी कम वोटों से हार झेलनी पड़ी थी। ये सीटें गुन्नौर, राजपुर (एस.टी.) और राजनगर हैं। इसके अलावा 65 सीटों पर हार का अंतर दो हजार और 40 हजार के बीच का था।

जहां पहली सूची में नेताओं के परिवार वालों को टिकट दिया गया वहीं दूसरी लिस्ट में भी कुछ ऐसे नाम हैं जिन्हें परिवार के लोगों का टिकट काटकर उतारा गया है। इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिया गया है। उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है और इस बार भी टिकट के प्रबल दावेदार है, लेकिन पिता का टिकट तय होने के बाद उनकी दावेदारी पर संशय है। पिछली बार विजयवर्गीय ने चुनाव नहीं लड़ा था, इस कारण बेटे आकाश के टिकट की राह आसान हुई थी।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनावी मैदान में उतारा है। कद्दावर आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते 33 साल बाद विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे हैं। फग्गन छह बार के लोकसभा और एक बार के राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें निवास सीट से टिकट दिया गया है। इससे पहले निवास सीट से उनके भाई राम प्यारे चुनाव लड़े थे और हार गए थे। 2013 में राम प्यारे को यहां से जीत मिली थी। इसी तरह नरसिंहगढ़ सीट से केंद्रीय मंत्री प्रह्राद पटेल को टिकट दिया गया है। यहां से उनके भाई जालम सिंह पटेल विधायक हैं।

Post Views: 1
मध्यप्रदेश

Post navigation

Previous Post: झारखंड: माओवादियों ने रेलवे निर्माण स्थल पर कई गाड़ियों को किया आग के हवाले, की मारपीट
Next Post: नीतीश के आवास पर ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच कथित तौर पर एक-दूसरे के साथ हुई जुबानी जंग

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया