Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
manjhi

मांझी को असंतोष! हमें दो मंत्री पद चाहिए, एक स्वतंत्र मंत्री को एक मंत्री पद दिया गया है

Posted on February 2, 2024 By Sanchar Times News

जीतन राम मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) प्रमुख ने कहा कि हम 44 साल से राजनीति में हैं। बिहार में जब भी मंत्रिमंडल का गठन होता है तो आमतौर पर उसी दिन शाम तक विभागों का बंटवारा या विस्तार हो जाता है। मांझी ने कहा कि ‘महागठबंधन’ के लोग मुझे बिहार में मुख्यमंत्री पद की पेशकश कर रहे थे और उन्होंने मेरे परिवार के सदस्यों के साथ इस विषय पर पूरी चर्चा की थी। उन्होंने खुद के बारे में बोलते हुए कहा कि जीतन राम मांझी गरीब हो सकते हैं लेकिन बेईमान नहीं हो सकते। अगर कोई सोचता है कि वे मुझे किसी पोस्ट के लिए बड़ी रकम ऑफर कर सकते हैं तो यह सिर्फ उनकी गलतफहमी है।
राज्य में 5 फरवरी तक कैबिनेट विस्तार हो जाएगा तो इसमें देरी नहीं होगी। मांझी ने कहा कि हमें दो मंत्री पद चाहिए, एक स्वतंत्र मंत्री को एक मंत्री पद दिया गया है, मगध में एक पद अनुसूचित जाति (एससी) को दिया गया है तो एक पद ऊंची जाति को भी दिया जाना चाहिए। हमारे पास अनिल सिंह एक मजबूत नेता हैं। उन्होंने कहा कि हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की थी, उन्होंने कहा था कि ये मुश्किल तो लगता है लेकिन मुश्किल काम को आसान बनाना अमित शाह के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। आपको बता दें कि राजद के नेतृत्व वाली महागठबंधन को सरकार बनाने के लिए सात विधायक चाहिए थे। मांझी के पार चार विधायक हैं। यही कारण है कि मांझी अब एनडीए में दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कि 5 फरवरी को कैबिनेट विस्तार होगा और उसी दिन विभागों का बंटवारा भी हो जाएगा… मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि अगर निर्दलीय विधायकों को विभाग दिया ही जाता रहा है तो हम के पास पांच विधायक हैं तो हमें तो 2 विभाग मिलना ही चाहिए। इसी सिलसिले में हमने सीएम नीतीश कुमार, नित्यानंद राय और गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। उन्होंने इस प्रस्ताव को न तो स्वीकार किया है और न ही अस्वीकार किया है। हमें उम्मीद है कि हमारी मांगें पूरी होंगी।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: ज्ञानवापी सर्वे में मिली 10 मूर्तियों में से फिलहाल 8 को वापस लाकर स्थापित किया गया
Next Post: अरविंद केजरीवाल के घर दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के अधिकारियों की टीम पहुंची

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया