Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
ansari

मुख्तार की पत्नी और बेटे समेत छह पर FIR

Posted on August 14, 2023 By Chhavi Singh

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के जिलाध्यक्ष अबु फखर खां की कीमती भूमि को तमंचे के बल पर मऊ विधायक अब्बास अंसारी के नाम पर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। यह आरोप लगाते हुए व्यापारी नेता ने शहर कोतवाली में माफिया मुख्तार अंसारी, उसकी पत्नी आफसा अंसारी, विधायक पुत्र अब्बास अंसारी और दो सालों सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
मुख्तार अंसारी के खिलाफ हो रही कार्रवाई को देखते हुए करीब 11 वर्ष बाद पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। नगर कोतवाली के रजदेपुर शहरी निवासी अबु फखर खां ने बीते 12 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक, होमियोपैथिक कॉलेज रौजा के सामने पक्की रोड के किनारे 0.029 हेक्टेयर बेशकीमती जमीन थी।
इस पर माफिया मुख्तार मुख्तार अंसारी, पत्नी आफसा अंसारी, विधायक पुत्र अब्बास अंसारी, साले अनवर शहजाद और आतिफ रजा की नजर पड़ गई। मुख्तार ने लखनऊ जेल में बुलाकर धमकी देते हुए इस जमीन का बैनामा अपने बेटे अब्बास अंसारी के नाम करने को कहा था। कुछ दिन बाद मुख्तार का साला आतिफ रजा और अनवर शहजाद के साथ अफरोज लेकर मऊ विधायक के घर ले गए।
जहां मऊ विधायक और उनकी मां आफसा अंसारी ने जमीन लिखने को कहा। साथ ही धमकी देते हुए कहा कि इस एवज में फूटी कौड़ी भी नहीं मिलेगी। एक कमरे में बंद कर दिया गया। जहां अब्बास अंसारी ने तमंचा सटाकर डराया-धमकाया। इसके बाद वे लोग बीते 25 अप्रैल 2012 को रजिस्ट्रर कार्यालय ले जाकर जबरदस्ती भूमि मऊ विधायक के नाम पर बैनामा करा लिए।
आरोप है कि कई बार में चेक देकर बैंक में जमा करवाए और फिर ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर लेकर पैसा निकाल लिए। इस तरह बैनामा के नाम पर एक रुपये भी नहीं दिया। इन सभी का उस समय इतना खौफ था कि पीड़ित शिकायत की हिम्मत नहीं जुटा सका। जब इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई तो शिकायत की, जिससे न्याय मिल सके।

एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने कहा कि व्यापारी नेता अबु फखर खां द्वारा तहरीर दी गई थी कि वर्ष 2012 में रौजा स्थित उनकी कीमती भूमि को मुख्तार अंसारी और अन्य के द्वारा डरा, धमाकर लिखवा लिया गया। इस एवज में पैसा भी नहीं मिला। प्रथम दृष्टया गंभीर आरोप है। मुख्तार अंसारी, पत्नी अफसा अंसारी, पुत्र अब्बास अंसारी, दो साले और एक खिलाफ मुकदमा दर्ज है। छानबीन चल रही है। साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।

Post Views: 1
राज्य, उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: छठवें सोमवार को योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया
Next Post: प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी : संजय राउत

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Goldy Brar: FBI की मोस्ट वॉन्टेड सूची में नाम, गिरफ्तारी की सूचना पर 10 लाख डॉलर तक इनाम
  • Sultanpur Double Murder: शिक्षक मुकेश सिंह और पत्नी विनीता की हत्या, निजी स्कूल परिसर में मिले शव
  • Rooppur Nuclear Plant: यूनिट-2 के लिए यूरेनियम की सप्लाई क्यों अटकी? अक्टूबर में शुरू हो सकती है डिलीवरी
  • Instagram की दोस्ती से शादी तक… फिर युवक की हुई ऐसी बेइज्जती, वीडियो वायरल
  • मौसम का बदला मिजाज! 23 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया