Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
pm in bihar

मुजफ्फरपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर बरसे, कहा- अगर पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं तो हम पहना देंगे

Posted on May 13, 2024May 13, 2024 By Chhavi Singh

बिहार के मुजफ्फरपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जनता के आशीर्वाद से बीजेपी और एनडीए के पक्ष में आंधी चल रही है। विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि ये देश का चुनाव है, ये हिंदुस्तान का भविष्य तय करने का चुनाव है, ये चुनाव देश का नेतृत्व चुनने का चुनाव है। कौन है, जिसके हाथों में हम देश की बागडोर दें, इसका निर्णय करने का चुनाव है। देश, कांग्रेस वाली कमजोर, डारपोक और ​अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता।


विपक्षी नेताओं के बयान को लेकर मोदी ने कहा कि ये लोग इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रात को सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है। ये इंडी गठबंधन के नेताओं के कैसे बयान आ रहे हैं। कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनीं हैं। अरे भाई, पहना देंगे। उनको आटा भी चाहिए, बिजली भी नहीं है। अब हमको मालूम नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर और बिहार के लोगों ने दशकों तक नक्सलवाद का जख्म सहा है। पहले की सरकारों ने नक्सलवाद को पाला पोसा और उसको आपके खिलाफ इस्तेमाल भी किया। अपराध और नक्सलवाद के कारण बिहार में उद्योग, धंधें सब चौपट हो गए।

लालू यादव की राजद पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जंगलराज की जिंदगी भयानक थी, डरावनी थी। आरजेडी के जंगलराज ने बिहार को कई दशक पीछे धकेल दिया था। ये NDA की सरकार है, जो बिहार में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाई हैं, अब नक्सलवाद प्रभावित जिले भी तेजी से कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले महंगाई की स्थिति क्या थी? तब एक ही गाना चलता था- महंगाई डायन खाये जात है। तब महीने की 30 हजार की आमदनी पर कांग्रेस सरकार कहती थी टैक्स दो। आज मोदी ने ऐसा सुधार किया है कि 50 हजार तक की आय पर आपको एक नया पैसा नहीं देना होगा।


मुजफ्फरपुर में मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय में एक LED बल्ब 400 रुपये में आता था, मोदी ने इसकी कीमत घटाकर 40-50 रुपये कर दी। घर-घर सस्ता LED बल्ब पहुंचाकर सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग के बिजली बिल में 20 हजार करोड़ रुपये बचाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने आपका डबल मुनाफा करने वाली एक और योजना बनाई है। इस योजना से आपकी बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। इस योजना का नाम है- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना। इसके तहत छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार आपको 75 हजार रुपया देगी। जितनी बिजली चाहिए, आप इस्तेमाल करो, बची हुई बिजली सरकार को बेच दो, यानी बिजली का बिल जीरो और साथ में आमदनी भी।

बिहार

Post navigation

Previous Post: मनीषा कोइराला ने कहा, कैंसर से उनकी लड़ाई ने उनके रिश्तों के बारे में गहरा अहसास कराया।
Next Post: 4 जून के बाद उत्तर प्रदेश को ‘माफिया मुक्त’ राज्य घोषित करने के लिए एक निश्चित समय सीमा जारी की जाएगी : योगी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया