Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form

‘मुफ्त की रेवड़ियां’ मामला : सुप्रीम कोर्ट ने मप्र, राजस्थान सरकार से मांगा जवाब

Posted on October 7, 2023 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुफ्त की रेवड़ियां ’ मामले में एक जनहित याचिका पर मध्य प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों से शुक्रवार को जवाब तलब किया। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से जुड़ी एक जनहित याचिका पर केंद्र, निर्वाचन आयोग और भारतीय रिजर्व बैंक को भी नोटिस जारी किए। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों राज्य की सरकारें मतदाताओं को पल्रोभन देने के लिए करदाताओं के पैसों का दुरुपयोग कर रही हैं। शुरू में याचिका पर विचार करने के लिए अनिच्छुक शीर्ष अदालत हालांकि बाद में इस पर विचार करने के लिए सहमत हो गई। न्यायालय ने पूछा कि वह चुनाव से पहले संबंधित सरकारों द्वारा किए गए सभी प्रकार के वादों को कैसे नियंत्रित कर सकता है।

पीठ ने कहा, ‘चुनाव से पहले, सभी प्रकार के वादे किए जाते हैं और हम इसे नियंत्रित नहीं कर सकते।’ शीर्ष अदालत ने यह भी पूछा कि याचिका उच्च न्यायालय में क्यों दायर नहीं की गई। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील विरंदर कुमार शर्मा ने कहा, ‘चुनाव से पहले सरकार द्वारा नकदी बांटने से ज्यादा क्रूर कुछ नहीं हो सकता। ऐसा हर बार हो रहा है और इसका बोझ अंतत: करदाताओं पर ही पड़ता है।’
उन्होंने यह भी कहा कि याचिका दो राज्यों में मुफ्त सुविधाएं देने से संबंधित है। पीठ ने कहा, ‘नोटिस जारी किया जाए। चार सप्ताह के भीतर जवाब दीजिए।’ पीठ ने वकील से कहा कि वह प्रतिवादियों की सूची से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय को हटाकर इसकी जगह राज्य सरकार का नाम रखें, जिसका प्रतिनिधित्व मुख्य सचिव के माध्यम से किया जाएगा। न्यायालय ने भट्टूलाल जैन की जनहित याचिका पर सुनवाई की और इसे ऐसी ही एक अन्य याचिका के साथ नत्थी करने का आदेश दिया। इससे पहले अिनी उपाध्याय ने इस मुद्दे पर याचिका दायर की थी, जिसे अगस्त 2022 में तीन न्यायाधीशों की पीठ को भेजा गया था।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अमेरिका पुराने हो चुके परमाणु हथियारों का करेगा परीक्षण
Next Post: विश्व मानसिक स्वास्थ्य की समस्या, 90% भारतीयों ने आधुनिक जीवनशैली को जिम्मेदार बताया

Special Report

  • श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
    होम पर वापस जाएंSpecial Report
    AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया