Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
meerut

मेरठ में एक मकान में विस्फोट से चार लोगों की मौत और पांच घायल, योगी ने जताया शोक

Posted on October 17, 2023October 17, 2023 By Chhavi Singh

मेरठ में मंगलवार को सुबह लोहिया नगर इलाके में एक मकान में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि विस्फोट में कुल नौ लोग घायल हुए थे और इलाज के दौरान उनमें से चार लोगों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती पांच लोगों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। शेष घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव के निर्देश दिये हैं। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया घटना में कुल नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से चार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह सभी पुरुष हैं और वयस्‍क हैं। इनकी शिनाख्त के लिए अभी तक आसपास से कोई नहीं पहुंचा है। ऐसा लगता है कि यह लोग फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर थे जिनकी विस्फोट में जान चली गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिस मकान में विस्फोट हुआ वह मकान संजय गुप्ता नाम के व्यक्ति का है। उसने भी मकान किराये पर दे रखा था। उन्होंने बताया कि घटना में मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। फैक्टरी ग्राउंड फ्लोर पर थी। उन्होंने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं और जांचकर्ताओं में अपर जिलाधिकारी (एडीएम-सिटी) के अलावा चार अन्य अधिकारी और भी शामिल हैं। उनके अनुसार, पुलिस अधीक्षक को भी नामित किया गया है तथा 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है। घायलों व मृतक के परिवारों को सरकारी आर्थिक मदद के बाबत पूछने पर जिलाधिकारी ने कहा कि मृतकों की शिनाख्त के बाद आर्थिक मदद के बारे में विचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मौके से साबुन बनाने की सामग्री और साबुन का स्टॉक मिला, जिससे ऐसा लगता है कि यहां साबुन बनाने या साबुन की पैकिंग आदि का काम होता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना थाना लोहिया नगर क्षेत्र की एक दो-मंजिला इमारत में हुई है। उन्होंने कहा कि इस इमारत में नीचे साबुन बनाने की फैक्ट्री थी, जिसमें आज सुबह धमाका हुआ और फिर मकान की छत गिर गई है। एसएसपी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि मौके से साबुन बनाने का केमिकल बरामद हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर एक संदेश में कहा उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मेरठ में हुए हादसे में जनहानि पर गहरा शोक प्रकट व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पोस्ट में यह कहा गया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने एवं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: दिल्ली हाईकोर्ट से राघव चड्ढा को राहत, नहीं खाली करना होगा टाइप-7 सरकारी बंगला
Next Post: भाजपा में शामिल हुए महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह और भवानी सिंह कालवी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया