Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
meri mati

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान : 6 लाख गांवों की मिट्टी पहुंची कर्तव्य पथ

Posted on October 31, 2023October 31, 2023 By Sanchar Times News

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत देश के 6 लाख से ज्यादा गांवों से एकत्र की गई मिट्टी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंच गई है। देश के सभी गांवों से मिट्टी एकत्र कर दिल्ली में लाने के लिए देशभर में चलाए गए अमृत कलश यात्रा के कलश अपने-अपने राज्यों में एकत्र की गई गांवों की मिट्टी को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं।
सोमवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित एक भव्य, रंगारंग और सांस्कृतिक समारोह में देशभर के गांवों से लाई गई मिट्टी को एक बड़े कलश में रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को देशभर के गांवों से एकत्र की गई मिट्टी से विकसित अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होकर देशभर से कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली आए इन हजारों अमृत कलश यात्रियों को संबोधित भी करेंगे। यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव का समापन समारोह भी होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश ने पिछले 2 वष्रों में मनाया। लाखों कार्यक्रम हुए और करोड़ों लोग उससे जुड़े।
देश के 6 लाख से ज्यादा गांवों से, देश के 7,500 ब्लाकों से और देश के शहरी इलाकों से अमृत कलश यात्राएं निकालकर मिट्टी एकत्र की गई। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से अमृत कलश यात्राएं निकालकर आज देश के युवाओं का हुजूम दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंचा है, यह मिट्टी को नमन और वीरों को वंदन करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: इजरायली सैनिकों ने गाजा पट्टी में तेज की जमीनी कार्रवाई
Next Post: सिसोदिया की जमानत सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया