Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
nitish kumar2 1

…मैं किसी से नाराज नहीं हूं, हमारी पार्टी एकजुट है

Posted on December 26, 2023December 26, 2023 By Chhavi Singh
  • INDIA गठबंधन की दिल्ली बैठक पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। सीएम ने जेडीयू के अंदर चल रहे विवाद पर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं किसी से नाराज नहीं हूं। हमारी पार्टी एकजुट है। हम नाराज नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, “हमने पहले ही मना कर दिया था कि हमको कुछ नहीं बनना है, बल्कि विपक्ष को मजबूत करना है। जल्द ही सीट शेयरिंग भी हो जाएगा।”

सीएम नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती के मौके पर पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित अटल पार्क पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अटल जी से मेरे गहरा लगाव रहा है हमने उनके साथ काफी दिनों तक साथ में काम किया है उनके विचार से हम काफी प्रभावित रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की बैठक पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जल्द ही सीट को लेकर फ़ार्मूला तय हो जाएगा। कुछ मीडिया में मेरे खबर को दूसरे तरीक़े से पेश किया जाता है। लेकिन, हमको किसी से नाराजगी नहीं है। पुराने लोग जानते हैं हमको सम्मान देते थे। हम सभी सभी का सम्मान करते हैं।

वहीं नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जेडीयू को लेकर कहा कि हमारी पार्टी एकजुट है। एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि INDIA गठबंधन बैठक से कोई नराजगी नहीं है। हमारी इच्छा है कि सब एकजुट हों। हम जरा भी नाराज नहीं है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: ठंड लगने पर पेट में क्यों उठता है दर्द? जानें लक्षण से लेकर उपाय
Next Post: हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं बल्कि सिर्फ एक धोखा है : स्वामी प्रसाद मौर्य

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Yamuna Expressway Bus Fire: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत; 20 से ज्यादा ने बचाई जान
  • Ghaziabad Road Rage: इंदिरापुरम में रास्ते से Audi हटाने को कहा तो युवक को पीटा, वीडियो वायरल
  • Congress Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 25 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
  • UP Traffic Challan: गलत ई-चालान को ऑनलाइन दे सकेंगे चुनौती, 45 दिन में दर्ज करनी होगी शिकायत
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया