Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
rahul

मोहब्बत की दुकान नहीं, लूट का बाजार है कांग्रेस : मोदी

Posted on August 10, 2023August 10, 2023 By Chhavi Singh

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी प्रति जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार कांग्रेस एक फेल प्रोजेक्ट को लॉन्च करने की कोशिश करती है। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस की परेशानी समझ सकता हूं। वर्षों से वे बार-बार एक असफल उत्पाद लॉन्च करते रहे हैं। हर बार लॉन्चिंग फेल हो जाती है। नतीजा यह है कि मतदाताओं के प्रति उनकी नफरत चरम पर पहुंच गयी है। उन्होंने कहा कि लॉन्चिंग विफल हो जाती है और वे मतदाताओं के प्रति घृणा रखते हैं। लेकिन पीआर वाले मोहब्बत की दुकान का प्रचार करते हैं। इसीलिए देश की जनता कह रही है, ये है लूट की दुकान, झूठ का बाजार।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस को परिवारवाद पसंद है, कांग्रेस को दरबारवाद पसंद है। जहां बड़े लोग, उनके बेटे-बेटियां भी बड़े पदों पर काबिज हों। यही उनकी कार्यशैली रही है। उन्होंने कहा कि कल यहां दिल से बात करने की बात भी कहीं गई थी। उनके दिमाग के हाल को तो देश लंबे समय से जानता है। लेकिन अब उनके दिल का पता भी चल गया। उनका ‘मोदी प्रेम’ इतना प्रबल है कि उन्हें सपने में भी मोदी दिखते हैं। अगर मोदी भाषण देते वक्त पानी पी लें तो कहते हैं ‘मोदी को पानी पिला दिया’। जब मैं चिलचिलाती धूप में गरीबों से मिलने जाता हूं तो अपना पसीना पोंछ लेता हूं, तो वे कहते हैं ‘देखिए मोदी को पसीना ला दिया। आपको बता दें कि बुधवार को राहुल ने संसद में अपना भाषण दिया था।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कभी इनके जन्मदिन पर हवाई जहाज में केक काटे जाते थे। आज उस हवाई जहाज में गरीब के लिए वैक्सीन जाती है। कभी ड्राईक्लीन के लिए कपड़े हवाई जहाज से आते थे, आज देश का गरीब हवाई जहाज में उड़ रहा है। राहुल के भाषण का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि बहुत बार बुरा बोलने के इरादे में भी सच निकल जाता है। उन्होंने कहा कि लंका हनुमान ने नहीं जलाई, उनके (रावण) घमंड ने जलाई। जनता भी भगवान राम का रूप है, इसलिए 400 से 40 (कांग्रेस के सांसद) हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी लेकिन आपको तकलीफ हो रही है कि एक गरीब आदमी यहां कैसे बैठा है और यह आपको सोने नहीं दे रहा है और देश की जनता आपको 2024 में भी सोने नहीं देगी।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: शराब घोटाले : CBI के हाथ लगा सिसोदिया का सबसे बड़ा राजदार
Next Post: PM Modi बोले- देश भरोसा रखे, मणिपुर में शांति का सूरज जरूर उगेगा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
  • शराब पीने के बाद दवा लेना कितना खतरनाक? इन दवाओं के साथ बढ़ सकता है लिवर डैमेज और ब्लीडिंग का खतरा
  • mayawati का परिवार को लेकर बड़ा फैसला, आकाश और दीपिका को जिम्मेदारी नहीं; ईशान को लेकर भी चेतावनी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया