Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
polution

यूरोप में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक

Posted on November 27, 2023 By Sanchar Times News

यूरोपीय संघ (ईयू) पर्यावरण एजेंसी ने एक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि वायु प्रदूषण वर्तमान में यूरोप में सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय स्वास्थ्य जोखिम कारक है। यूरोपीय पर्यावरण एजेंसी (ईईए) ने रिपोर्ट में कहा, 2021 में वायु प्रदूषक सांद्रता वि स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अपने वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों में अनुशंसित स्तरों से काफी ऊपर रही। इसमें कहा गया है, वायु प्रदूषण को इन दिशानिर्देश स्तरों तक कम करने से यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में महत्वपूर्ण संख्या में होने वाली मौतों को रोका जा सकेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट में पाया गया कि 2021 में यूरोपीय संघ के भीतर 320,000 से अधिक मौतें तीन मुख्य वायु प्रदूषक सूक्ष्म कण पदार्थ, ओजोन और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड से संबंधित थीं। इसमें कहा गया है कि अगर सूक्ष्म कण पदार्थ (पीएम2.5) की सांद्रता डब्ल्यूएचओ की सिफारिशों के अनुरूप होती तो यूरोपीय संघ में 253,000 मौतों को टाला जा सकता था। इस बीच, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओ2) से प्रदूषण के कारण 52,000 मौतें हुईं और अल्पकालिक ओजोन (ओ3) के संपर्क में आने से 22,000 मौतें हुईं। रिपोर्ट के अनुसार, जब यूरोपीय संघ के बाहर यूरोपीय देशों के एक बड़े समूह को शामिल किया गया तो पूरे यूरोप में प्रदूषकों से संबंधित मौतों की संख्या 389,000 तक पहुंच गई। ईईए के अनुसार, स्वास्थ्य प्रभावों के नए अनुमान के अनुसार वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से फेफड़े का कैंसर, हृदय रोग, अस्थमा और मधुमेह जैसी कुछ बीमारियां पैदा होती हैं या बढ़ जाती हैं।

Post Views: 1
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: खेसारी लाल यादव की फिल्म रंग दे बसंती का फस्र्ट लुक रिलीज
Next Post: अरब फेस्टिवल अवार्डस में सम्मानित जैकलीन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया