Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
Yogi Adityanath on Partition 1947

योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, सपा पर जमकर हमला बोला

Posted on September 3, 2024September 3, 2024 By Chhavi Singh

ST.News Desk : अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी परिवार के गढ़ मैनपुरी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके लिए वह बरनाहल के एके इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचे थे। समाजवादी पार्टी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि अराजकता और गुंडागर्दी उनके डीएनए का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तो इन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि ‘इनको’…मैनपुरी की चिंता नहीं थी, इटावा की चिंता नहीं थी, प्रदेश की चिंता नहीं थी, इन्हें तो ‘स्वयं’ की चिंता थी।

योगी ने कहा कि हमने 2017 के बाद अलग मॉडल तैयार किया है। यूपी में बेटियां सुरक्षित हैं। यूपी में व्यपारी सुरक्षित हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि महर्षि मार्कण्डेय की पावन भूमि जनपद मैनपुरी में आज ₹361 करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के हस्तांतरण के साथ ही ऋण, अनुदान राशि व विद्यार्थियों को स्मार्टफोन/टैबलेट का भी वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ‘नया उत्तर प्रदेश’ विकास एवं सुरक्षा के नित नए मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई!

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य में शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान को राम काज की तरह लेने की अपील करते हुए कहा कि यह मुहिम सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले सभी लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का एक सुअवसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राज्य में भाजपा के सदस्यता अभियान—2024 की शुरुआत के लिए यहां आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की नवीनीकृत सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को सदस्यता का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: बहराइच : भेड़ियों का खूनी खेल लगातार जारी
Next Post: बिभव कुमार को जमानत मिलने के एक दिन बाद, स्वाति मालीवाल ने महाभारत की तस्वीर पोस्ट की

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया