Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
gopal

रांची : गोपाल श्रीवास्तव हत्याकांड – पत्नी बोली- मेरा घर उजाड़ने वाले को मिले कड़ी सजा

Posted on December 24, 2023December 24, 2023 By Chhavi Singh

मेरा तो सबकुछ उजड़ गया. दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनका लालन-पालन कैसे होगा, कुछ समझ नहीं आ रहा है. मेरे पति के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा हो. उन्होंने किसी का क्या बिगाड़ा था. यह बातें अपराधियों के हमले में जान गंवाने वाले कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव की बेवा प्रीति वर्मा ने कही. प्रीति ने कहा कि घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी. पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड की वजह का खुलासा करे और अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाये.

अपराधी जल्द होंगे सलाखों के पीछे
रांची पुलिस के एक आलाधिकारी ने बताया कि कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव हत्याकांड में पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है. अपराधियों की कुंडली पुलिस के पास आ गई है. अपराधी भागे-भागे फिर रहे हैं, मगर पुलिस जल्द ही अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजेगी. एक दो दिन में मामले का खुलासा हो सकता है.

बता दें कि बीते 11 दिसंबर को रात करीब नौ बजे रातू रोड के लाहकोठी में कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी. गोली लगने के बाद भी गोपाल ने हिम्मत नहीं हारी और अपराधियों से भिड़ गये थे. अपराधियों की पिस्टल छीनकर गाड़ी की डिक्की में रख लिया था. मगर अपराधियों ने पिस्टल छीने जाने के बाद गोपाल पर चाकू से हमला कर दिया था. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था. जहां बीते 14 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया था. डॉक्टरों ने बताया था कि गोली तो निकाल दी गई थी, मगर चाकू से उनके मल-मूत्र की नली कट गई थी. उसे जोड़ भी दिया था, मगर उनकी जान नहीं बच सकी. दिवंगत व्यवसायी गोपाल श्रीवास्तव का घर रातू रोड के इंद्रपुरी रोड नंबर 1 में पूर्व पार्षद अशोक यादव के घर के पास है.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: धनबाद : प्रिंस खान पर नकेल कसने में एटीएस और साइबर क्राइम की टीम जुटी
Next Post: पटना : अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस पर पथराव, राजस्व पदाधिकारी समेत 7 पुलिसकर्मी घायल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया