Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
sahu

राज्यसभा सांसद धीरज साहू के रांची आवास पर चौथे दिन भी IT रेड, तीन बैग बरामद

Posted on December 9, 2023 By Chhavi Singh

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के रांची के रेडियम रोड स्थित आवास में चौथे दिन भी आईटी छापेमारी कर रही है. आईटी की टीम के साथ सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक, धीरज साहू के रांची स्थित आवास से तीन बैग भी बरामद हुए हैं. हालांकि उसमें क्या है इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है. धीरज साहू के रांची स्थित आवास पर इनकम टैक्स की टीम ने कुछ प्रिंटर और जेरॉक्स पेपर मंगवाया है. साथ ही तुरंत इनोवा गाड़ी वहां घुसी है, जिसका नंबर OR 14X 6030 है.
पहले गाड़ी से तीन बैग उतारे गये, फिर उसे अंदर से भरकर लाया गया. तीनों बैग को धीरज साहू के आवास से OR 14X 6030 नंबर की ही इनोवा गाड़ी में रखकर ले जाया गया है.
इससे पहले धीरज साहू के लोहरदगा स्थित आवास पर आईटी की छापेमारी हुई थी, जो खत्म हो गयी. आईटी की टीम छापेमारी पूरी करने बाद लौट गई है. इस दौरान आईटी की टीम ने धीरज साहू के लोहरदगा स्थित आवास से कई बैग लेकर अपने साथ निकली. बताया जा रहा है कि उस बैग में नगद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे. हालांकि, ओड़िशा में आईटी की कार्रवाई अभी भी जारी है. नोटों की गिनती चल रही है.

झारखंड-ओडिशा और बंगाल के 10 स्थानों पर छापेमारी
आईटी की टीम ने राज्यसभा सांसद धीरज साहू से संबंधित कंपनियों के झारखंड-ओडिशा और बंगाल के 10 स्थानों पर छापेमारी की. आईटी की टीम ने मशीनों का उपयोग करके नोटों की गिनती की और 157 बैगों में भरकर उन्हें एक ट्रक पर लोड कर बैंक में पहुंचाया गया.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: लातेहार : प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया
Next Post: लालू परिवार ने तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की, तेजस्वी-राजश्री की सालगिरह पर बेटी का हुआ मुंडन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया