Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
aap mp

रास में टमाटर की माला पहनकर आने के लिए आप सांसद ने मांगी माफी

Posted on August 10, 2023August 10, 2023 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। आप के सदस्य सुशील गुप्ता ने राज्यसभा में टमाटर की माला पहनकर आने के लिए बृहस्पतिवार को माफी मांग ली। टमाटर की बढ़ती कीमतों पर विरोध जताने के लिए वह बुधवार को इसकी माला पहनकर उच्च सदन में आये थे। गुप्ता के इस आचरण पर धनखड़ ने कड़ी आपत्ति जताई और दुख भी व्यक्त किया था। एक बार के स्थगन के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा आरंभ हुई तो धनखड़ ने गुप्ता के सदन में कल टमाटर की माला पहनकर आने का उल्लेख करते हुए कहा कि वह इससे इतने आहत हुए थे कि उन्होंने आप सदस्य के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया था।
उन्होंने कहा, ‘इस मुद्दे पर मैंने सदन के विभिन्न दलों के नेताओं से चर्चा की। मैंने उन्हें बताया कि यदि हम सदन की गरिमा के विपरीत आचरण करेंगे तो हम खुद से न्याय नहीं करेंगे और सदन के बाहर भी अच्छा संदेश नहीं देंगे।’धनखड़ ने कहा कि उनका विचार गुप्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का था लेकिन सदन के नेताओं ने उनसे ऐसा कोई कदम न उठाने का अनुरोध किया ।उन्होंने कहा, ‘मैं सदन के नेताओं की राय के साथ गया। मैं गुप्ता के आचरण की आलोचना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होगा।’ सभापति ने कहा कि अगर सदन में इसकी पुनरावृत्ति होगी तो वह कार्रवाई करने को लिए बाध्य हो जाएंगे।

दिल्ली/NCR, राज्य

Post navigation

Previous Post: यूपी में जातिवार जनगणना की कोई योजना नहीं : यूपी सरकार
Next Post: हिमाचल : बादल फटने से सिरमौर में मकान ढहा, दो शव बरामद

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
  • शराब पीने के बाद दवा लेना कितना खतरनाक? इन दवाओं के साथ बढ़ सकता है लिवर डैमेज और ब्लीडिंग का खतरा
  • mayawati का परिवार को लेकर बड़ा फैसला, आकाश और दीपिका को जिम्मेदारी नहीं; ईशान को लेकर भी चेतावनी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया