Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
rahul 6

राहुल गांधी बोले- थोड़े दबाव में ही नीतीश कुमार यू-टर्न ले लेते हैं

Posted on January 30, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने और एनडीए से हाथ मिलाने के कुछ दिनों बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को नीतीश कुमार के दलबदल पर अपनी चुप्पी तोड़ी। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार जाति सर्वेक्षण के कारण नीतीश कुमार इंडिया ब्लॉक से बाहर हो गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि थोड़ा सा दबाव डाला जाता है, और वह (नीतीश कुमार) यू-टर्न ले लेते हैं। अपना हमला जारी रखते हुए राहुल ने कहा कि नीतीश जी कहां फंसे? हमने नीतीश जी से कहा था कि आपको बिहार में जातिगत जनगणना करवानी होगी, हम आपको छूट नहीं दे सकते। लेकिन BJP नहीं चाहती थी कि बिहार में जातिगत जनगणना हो, क्योंकि वे देश को सच बताने से डरते हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि जनता का ध्यान सामाजिक न्याय पर जाए। इसलिए भाजपा ने नीतीश जी को बीच से निकलने का रास्ता दे दिया और नीतीश जी उस रास्ते पर निकल गए। नीतीश जी यहां फंस गए। उन्होंने लोगों से कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के बारे में ये चुटकुला वायरल है। आपने सुना क्या? इससे पहले राहुल गांधी ने बिहार के पूर्णिया में किसान साथियों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, लेकिन पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने उनके साथ सिर्फ अन्याय और अत्याचार किया है। देश के अन्नदाताओं को न्याय दिलाना ही हमारा लक्ष्य है, हम अपने लक्ष्य को जरूर पूरा करेंगे।

इससे पहले सूत्रों ने कहा, नीतीश 13 जनवरी को विपक्ष छोड़ने का मन बना लिया था, जिस दिन वे एक वीडियो बैठक कर रहे थे। राहुल गांधी से नाराज होकर वह 10 मिनट पहले ही बैठक छोड़कर चले गए थे। सूत्रों ने कहा कि जिस बात ने उन्हें अंतिम कदम तक पहुंचाया वह राहुल गांधी की प्रतिक्रिया थी कि वह इंडिया ब्लॉक के समन्वयक के पद पर ममता बनर्जी से परामर्श करेंगे। इसके कुछ देर बाद ही नेताओं ने उन्हें संयोजक चुन लिया। लेकिन सूत्रों ने कहा कि नाराज कुमार ने यह पद अस्वीकार कर दिया और कहा कि इसे लालू यादव को दिया जा सकता है।


Spread the love
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: जयशंकर का बीजिंग को सीधा संदेश, कहा- China से डरने की जरूरत नहीं, आप अपना सर्वश्रेष्ठ करें और मैं अपना
Next Post: जिस तरह से चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े धोखाधड़ी की गई है, वह बेहद चिंताजनक : केजरीवाल

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme