Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
rahul 1

राहुल ने बीआरएस को ‘भाजपा रिश्तेदार समिति’ बताया

Posted on October 15, 2023 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली एक युवती की कथित आत्महत्या की घटना को लेकर शनिवार को प्रदेश की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि ‘भाजपा रिश्तेदार समिति’ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मिलकर राज्य को तबाह कर दिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती ने हैदराबाद के अशोक नगर स्थित अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने इलाके में प्रदर्शन किया। राहुल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘कल हैदराबाद में एक छात्रा की आत्महत्या का समाचार अत्यंत दुखद है। यह आत्महत्या नहीं, हत्या है-युवाओं के सपनों की, उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं की।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘तेलंगाना के युवा आज बेरोजगारी के कारण पूरी तरह से टूट चुके हैं। पिछले 10 वर्षो में भाजपा रिश्तेदार समिति (बीआरएस) और भाजपा ने मिलकर अपनी अक्षमता से राज्य को तबाह कर दिया है।’
राहुल ने कहा, ‘तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार ‘जॉब कैलेंडर’ जारी करेगी, एक महीने में यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तर्ज पर टीएसपीएससी (तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग) का पुनर्गठन करेगी और एक साल के भीतर दो लाख खाली सरकारी पदों को भरेगी। यह गारंटी है।’ वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘तेलंगाना में 23 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या से स्तब्ध और दुखी हूं। इस छात्रा ने कथित तौर पर राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं में बार-बार स्थगन और अनियमितताओं के कारण अपना जीवन समाप्त करने के लिए कठोर कदम उठाया। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।’ उन्होंने कहा, ‘परीक्षा आयोजित करने में बीआरएस सरकार की उदासीनता के कारण तेलंगाना में हजारों युवा अभ्यर्थी निराश और क्रोधित हैं। तेलंगाना के युवा भ्रष्ट, अयोग्य और अक्षम बीआरएस सरकार को जवाबदेह ठहरा रहे हैं और इसे राज्य की सत्ता से बाहर कर देंगे।’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘हैदराबाद में एक छात्रा की आत्महत्या का समाचार पाकर अत्यंत दुख हुआ। बार-बार परीक्षा स्थगित होने से युवाओं को हो रही पीड़ा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। तेलंगाना के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, कड़ी मेहनत और परिश्रम के बावजूद उनका भविष्य अंधकार में है। हम सब इन परिस्थितियों को बदलने का संकल्प लेते हैं।’ तेलंगाना में 30 नवंबर को सभी 119 विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: शारदीय नवरात्र : प्रथम शैलपुत्री
Next Post: प्रियंका ने महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू करने की मांग की

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया