Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
modi in ayodhya

रेलवे स्टेशन, महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट, दो अमृत भारत एक्सप्रेस, छह वंदे भारत एक्सप्रेस… अयोध्या को PM Modi का बड़ा सौगात

Posted on December 30, 2023December 30, 2023 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद मोदी ने अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम का उद्घाटन किया। हवाई अड्डे के चरण 1 को 1450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा के लिए सुसज्जित होगा। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश भर के विभिन्न मार्गों को जोड़ने वाली दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस; अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस; कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस; मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस; जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। अयोध्या पहुंचने के बाद मोदी हवाई अड्डे से ही ‘अयोध्या धाम’ रेलवे स्टेशन के लिए एक रोड शो पर निकले, जहां विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने सड़कों के दोनों तरफ खड़े होकर प्रधानमंत्री का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उनकी तस्वीर भी लेते दिखे।


अयोध्या पहुंचने के बाद मोदी हवाई अड्डे से ही एक रोड शो पर निकले। इस दौरान सड़क के दोनों ओर हजारों लोगों की भीड़ प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिखी। मोदी का कारवां रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ा। सुरक्षाकर्मियों से घिरे मोदी सड़कों के दोनों ओर उमड़े लोगों का उत्साह देखकर खुद को रोक नहीं पाये और प्रधानमंत्री ने भी अपने वाहन का दरवाज़ा खोला और हाथ हिलाकर उत्साहित जनता का अभिवादन किया। फिर वह वाहन पर खड़े होकर ही लोगों के अभिवादन का जवाब देते नजर आए। लोग उनके काफिले पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। मोदी ने सफेद कुर्ता, सदरी और नीले रंग का दुशाला पहना हुआ था।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: सोनिया राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी !
Next Post: हुसैनाबाद : पीडीएस डीलर एक जनवरी से बेमियादी हड़ताल पर

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया