Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
owisi

वक्फ संशोधन विधेयक पर असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

Posted on August 25, 2024August 25, 2024 By Chhavi Singh

कहा, सरकार वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करना चाहती है और इन्हें सरकारी संपत्तियां बताने की कोशिश कर रही है

संचार टाइम्स डेस्क। सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ओवैसी का कहना है कि सरकार वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करना चाहती है और इन्हें सरकारी संपत्तियां बताने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वक्फ संपत्तियां सरकारी संपत्तियां नहीं हैं, बल्कि ये मुस्लिम समुदाय द्वारा वक्फ बोर्ड को दान की गई संपत्तियां हैं।

दिल्ली में भी सरकार ने वक्फ की 200 संपत्तियों को अपने अधीन ले लिया है

ओवैसी ने कहा, “संरचना समिति के अध्याय 11 में वक्फ संपत्तियों का उल्लेख है, जिसमें 6 राज्यों का भी उल्लेख किया गया है, जहां सरकार ने वक्फ संपत्तियों को अपने अधीन ले लिया है। दिल्ली में भी सरकार ने वक्फ की 200 संपत्तियों को अपने अधीन ले लिया है। मोदी सरकार वक्फ को खत्म करने की कोशिश कर रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वक्फ संपत्तियों को डीड के जरिए रजिस्टर करने की मांग कर रही है, और अगर डीड नहीं लाएंगे तो रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, जिससे सरकार उन संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लेगी।

हमें सरकार ने नहीं दीं, बल्कि हमारे मुस्लिम भाइयों ने इन्हें दान में दिया है

ओवैसी ने कहा कि वक्फ संपत्तियां निजी संपत्तियां हैं और इन्हें सार्वजनिक संपत्ति की तरह नहीं माना जा सकता। उन्होंने सवाल किया, “आप इसे सार्वजनिक संपत्ति की तरह कैसे मान सकते हैं? यह हमें सरकार ने नहीं दीं, बल्कि हमारे मुस्लिम भाइयों ने इन्हें दान में दिया है।”

केंद्र सरकार ने हाल ही में लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया था, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। विपक्ष के हंगामे को देखते हुए विधेयक को जांच के लिए जेपीसी के पास भेजा गया है। जेपीसी की अध्यक्षता जगदंबिका पाल कर रहे हैं, और इसमें पक्ष और विपक्ष के कई सांसद शामिल हैं, जिनमें असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं। जेपीसी की पहली बैठक हाल ही में हुई थी, और जल्द ही इस मुद्दे पर फिर से बैठक होगी।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: प्रधानमंत्री मोदी ने जलगांव में ‘लखपति दीदी’ सम्मेलन में लिया भाग
Next Post: उप्र : जन्माष्टमी पर देश में उत्सव की धूम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा और व्यवस्था के निर्देश दिए

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme