Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
cricket

वर्ल्ड कप : भारतीय टीम की लगातार 8वीं जीत

Posted on November 6, 2023 By Sanchar Times News

वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 27.1 ओवर में महज 83 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई।

वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली ने शतक और श्रेयस अय्यर ने 77 रन की पारी खेली। इसके साथ ही कोहली ने वनडे में अपना 49वां शतक जडकर सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। साउथ अफ्रीका की तरफ से शम्सी और मार्करम को छोड़कर सभी ने विकेट अपने नाम किए।

दूसरी तरफ 327 रनों का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले पावरप्ले में तीन विकेट गंवाए। उसके बाद तो टीम उबर ही नहीं पाई। पहले डिकॉक 10 गेंद में पांच रन, कप्तान तेम्बा बावुमा 11 और एडन मार्करम 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान सिराज ने डिकॉक को अपना शिकार बनाया। इसके बाद जडेजा ने तेम्बा को बोल्ड किया और शामी ने मार्करम को एलबीडब्ल्यू किया। हेनरिक क्लासेन को जडेजा ने आउट किया।
वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा ने 40 रन बनाए। लेकिन फिर वो अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद शुबमन गिल ने 23 रन बनाकर केशव महाराज के शिकार बने। उसके बाद श्रेयस अय्यर ने कोहली का बखूबी साथ निभाया और 77 रन की बेहतरीन पारी खेली। अय्यर इस बार भी अपने शतक से चूक गए। उसके बाद केएल राहुल आज कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और वो महज 8 रन बनाकर मार्को जानसेन के शिकार बन गए। उसके बाद सूर्या आए जिन्होंने कोहली के साथ पारी को रफ्तार दी और 22 रनों की अहम पारी खेलकर आउट हो गए। आखिर में रविंद्र जडेजा ने कोहली का आखिर तक साथ दिया और 29 रन की नाबाद पारी खेली।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: महुआ मोइत्रा मामले में लोकसभा एथिक्स कमेटी की बैठक अब 9 नवंबर को होगी
Next Post: सोशल मीडिया पर पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने विराट कोहली को दी बधाई

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया