Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
sport scaled

वर्ल्ड कप 2023 : भारत ने कंगारूओं को 6 विकेट से हरा दिया, शानदार आगाज

Posted on October 9, 2023October 9, 2023 By Chhavi Singh


चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपनी विजयी शुरूआत की है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का टारगेट दिया। जिसे भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसके साथ ही केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच से नवाजे गए।

इस दौरान विराट कोहली और केएल राहुल ने 165 रन की दमदार साझेदारी की। इस दौरान कोहली ने 116 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 85 रन बनाए। वहीं राहुल 115 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के लगाकर 97 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। जहां महज 2 रन पर ही उसे 3 विकेट का झटका लगा। इस दौरान पहले ईशान किशन पहले ओवर में मिशेल स्टार्क के शिकार बने। इसके बाद जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को अपने जाल में फंसाया। तीनों खिलाड़ी डक आउट हुए। ऐसे में विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को संभाला और भारत की नैया को पार लगाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 165 रन की दमदार साझेदारी की।

लेकिन विराट कोहली 85 रन की बेहतरीन पारी खेलकर हेजलवुड के शिकार बन गए। उसके बाद राहुल का क्रीज पर साथ देने आए हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 32 रन की अटूट रन की पार्टनरशिप पूरी की।
वहीं ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा। वहीं डेविड वॉर्नर ने 41 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 46 रन पर अपना विकेट खो बैठे। मार्सन लाबुशेन 27 रन ही बना सके। एलेक्स कैरी खाता भी नहीं खोल सके। ग्लेन मैक्सवेल भी चल नहीं सके। कैमरून ग्रीन भी सस्ते में आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस 15 रन बनाकर आउट हुए। एडम जैम्पा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हेजल वुड ने बेहतरीन गेंदबाज की। उन्होंने 3 विकेट झटके। दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट, जबकि कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए। साथ ही आर अश्विन को एक विकेट की सफलता मिली।

खेल

Post navigation

Previous Post: हांगझोउ : रंगारंग समारोह के साथ संपन्न हुए हांगझोउ एशियाई खेल
Next Post: रांचीः युवा कांग्रेस का मिलन समारोह, जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया का नारा किया गया बुलंद

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया