Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
amit 3

वहीदा रहमान को पहले ही मिल जाना चाहिए था दादा साहब फाल्के पुरस्कार : अमिताभ

Posted on October 28, 2023 By Chhavi Singh
Spread the love

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस वहीदा रहमान की प्रशंसा की है और कहा है कि उन्हें बहुत पहले ही दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए था। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में वहीदा को भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘गाइड’, ‘प्यासा’, ‘साहब बीबी और गुलाम’, ‘दिल्ली-6’, ‘कागज के फूल’ और कई अन्य फिल्मों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस ने सेल्युलाइड पर अनगिनत यादगार किरदार निभाए हैं और उनका करियर लगभग सात दशकों तक फैला है। नॉलेज-बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एपिसोड 54 में, होस्ट अमिताभ बच्चन ने चल रहे फैमिली स्पेशल वीक में रोलओवर कंटेस्टेंट्स ‘द बोल बच्चन’ का हॉट सीट पर स्वागत किया। 80,000 रुपये के लिए उनसे सवाल पूछा गया, ‘प्यासा’ और ‘गाइड’ जैसी फिल्मों की किस दिग्गज अभिनेत्री को 2023 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया? दिए गए ऑप्शन थे- ए: शम्íिला टैगोर, बी: वहीदा रहमान, सी: जीनत अमान और डी: सायरा बानो। सही जवाब वहीदा रहमान था। उसी के बारे में बात करते हुए, अमिताभ ने कहा: वहीदा रहमान को देव आनंद की बर्थ एनिवरसरी के मौके पर दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार उनके 100वें जन्मदिन पर मिला। यह एक संयोग था। ‘शोले’ फेम एक्टर ने आगे कहा, वो एक कमाल की एक्टर हैं और उन्हें ये अवॉर्ड और पहले ही मिलना चाहिए था।


Spread the love
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: रवि किशन ने अयोध्या के श्रीराम गाने की शूटिंग पूरी की
Next Post: भारतीय मूल की किशोरी ने अमेरिका के यंग साइंटिस्ट चैलेंज में हासिल किया दूसरा स्थान

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme