Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
vaynad

वायनाड में मृतकों की संख्या 210 हुई

Posted on August 2, 2024 By Chhavi Singh

वायनाड। केरल के पर्यटन मंत्री पी.ए. मोहम्मद रियास ने शुक्रवार को बताया कि तीन दिन पहले वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 210 हो गई है। रियास द्वारा यहां संवाददाता सम्मेलन में जारी आंकड़ों के अनुसार 83 महिलाओं और 29 बच्चों समेत 210 शव बरामद किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि 119 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि वायनाड जिले के मुंडक्कई क्षेत्र में भूस्खलन के तीन दिन बाद बचावकर्मियों ने शुक्रवार को एक ही परिवार के चार लोगों को पदवेट्टी कुन्नू के पास एक इलाके में सुरक्षित पाया। रियास ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 1,374 बचावकर्मी तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा खोज एवं बचाव अभियान के तहत रडार और ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है। केरल के एडीजीपी एम. आर. अजित कुमार ने सुबह कहा था कि लगभग 300 लोग अब भी लापता हैं। केरल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके अतिरिक्त विभिन्न शवों के 133 अंग भी बरामद किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि इस आपदा में 264 लोग घायल हुए हैं और इनमें से 177 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, दो को अन्य चिकित्सा संस्थानों में रेफर कर दिया गया है तथा 85 लोगों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। इससे पहले केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा था कि भूस्खलन में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के इलाज के लिए वायनाड के सरकारी अस्पतालों में आईसीयू तैयार कर दिए गए हैं। (भाषा)

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन छात्रों की हुई मौतों की जांच करेगी CBI
Next Post: नीट-यूजी परीक्षा में शुचिता का उल्लंघन नहीं हुआ : सुप्रीम कोर्ट

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया