Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
modii

‘विकास की राह में रोड़ा थी अनुच्छेद 370’, PM Modi बोले- हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर रहेंगे

Posted on February 20, 2024February 20, 2024 By Chhavi Singh

राज्य में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए एक उल्लेखनीय है। जम्मू में 32,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जम्मू कश्मीर में परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देंगी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में यह पहला अवसर है कि सरकार लोगों के द्वार पर पहुंची है, यह मोदी की गारंटी है कि लगातार ऐसा होता रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार जिसकी प्राथमिकता केवल एक परिवार का कल्याण है, वह आम जनता के कल्याण की नहीं सोच सकती। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि विकसित भारत का मतलब है विकसित जम्मू-कश्मीर।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में रिकॉर्ड संख्या में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय स्थापित हुए; अकेले जम्मू कश्मीर में 50 नये डिग्री कॉलेज स्थापित किये गये। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर के विकास में मुख्य बाधा थी, भाजपा सरकार ने इसे निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अब हमने विकसित जम्मू-कश्मीर का संकल्प लिया है। मुझे आप पर विश्वास है कि हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर रहेंगे। 70-70 साल से अधूरे आपके सपने आने वाले कुछ ही वर्षों में मोदी पूरे करके देगा।

मोदी ने कहा कि एक वो दिन भी थे, जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थीं। बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव… ऐसी ही बातें जम्मू-कश्मीर का दुर्भाग्य बना दी गई थीं। लेकिन आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर बहुत दशकों तक परिवारवाद की राजनीति का शिकार रहा है। परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने हमेशा सिर्फ अपना स्वार्थ देखा है, आपके हितों की चिंता नहीं की है। परिवारवाद की राजनीति का सबसे ज्यादा अगर कोई नुकसान उठाता है, तो हमारे युवा उठाते हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो सरकारें सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने में जुटी रहती हैं, वो सरकारें अपने राज्य के दूसरे युवाओं का भविष्य ताक पर रख देती हैं। ऐसी परिवारवादी सरकारें युवाओं के लिए योजनाएं बनाने पर भी प्राथमिकता नहीं देती। सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचने वाले लोग कभी आपके परिवार की चिंता नहीं करेंगे। मुझे खुशी है कि जम्मू-कश्मीर को इस परिवार राजनीति से मुक्ति मिल रही है। उन्होंने कहा कि नया भारत अपनी वर्तमान पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा खर्च कर रहा है। बीते 10 साल में देश में रिकॉर्ड संख्या में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज का निर्माण हुआ है।


नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘370’ के बाद ‘370’ होना चाहिए! संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद, मैं आप सभी से आगामी चुनावों में भाजापा को 370 (सीटें) और एनडीए को 400+ सीटें देने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि आज हम एक नया जम्मू-कश्मीर बनते हुए देख रहे हैं। प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी दीवार अनुच्छेद-370 की थी, इस दीवार को भाजपा सरकार ने हटा दिया है। अब जम्मू कश्मीर संतुलित विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है, इसी हफ्ते 370 को लेकर कोई फिल्म आने वाली है। पूरे देश में आपकी जय जयकार होने वाली है। अच्छा है, लोगों को सही जानकारी मिलेगी।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: यूपी में भूमि, जनसंख्या व पूंजी प्रचुर मात्रा में : योगी
Next Post: स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा छोड़ी, MLC पद से दिया इस्तीफा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया