Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
neet 2

विपक्षी पार्टियों ने नीट-पीजी स्थगित होने को मोदी सरकार की नाकामी करार दिया

Posted on June 23, 2024 By Sanchar Times News

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार देर रात को नीट पोस्ट-ग्रेजुएट (NEET-PG) परीक्षा को स्थगित कर दिया। आखिरी समय में लिए गए मंत्रालय के इस फैसले से बवाल मच गया है। बता दें, मंत्रालय ने शनिवार देर रात करीब 10 बजे परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की, जब 23 जून को छात्रों को सुबह 9 बजे परीक्षा देनी थी। 12 घंटे से भी कम समय पहले आए सरकार के इस फैसले से छात्रों में गुस्सा और नाराज़गी देखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों ने नीट-पीजी स्थगित होने को मोदी सरकार की नाकामी करार दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी किए अपने नोटिफिकेशन में कहा, ‘कल होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा की नई तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।’ दिल्ली की रहने वाली रितु गुलिता ने मंत्रालय के फैसले पर कहा, ‘मैं सोने ही वाली थी। मैं 10 महीने से तैयारी कर रही थी। मैं घर पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। सरकार को हमारी कोई परवाह नहीं है। मैं थोड़ी राहत महसूस कर रही थी कि कल यह थका देने वाला चक्र खत्म हो जाएगा, लेकिन अब मुझे नहीं पता कि मुझे कब तक संघर्ष करना होगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस सरकार ने युवाओं को निराश किया है। यह एक रोलरकोस्टर है। कभी वे परीक्षा को स्थगित कर देते हैं, तो कभी इसे आगे बढ़ा देते हैं। वे कोई भी परीक्षा सही तरीके से आयोजित नहीं कर पाते हैं। चिकित्सा क्षेत्र देश के लिए महत्वपूर्ण है, और अगर पेपर लीक होता है, तो हमें मुन्ना भाई जैसे डॉक्टर मिलेंगे और कुछ नहीं।’

नीट यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं को लेकर पहले ही जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में नीट-पीजी की परीक्षा के स्थगित होने से विवाद और बढ़ गया है। नीट यूजी 2024 की परीक्षा का परिणाम जून के शुरुआती हफ्ते में आया था, जिसमें धांधली देखी गयी। कई जगहों पर कथित पेपर लीक होने की भी खबरें सामने आयीं। इसके बाद से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी विवादों में घिरी हुई थी। छात्र और विपक्ष लंबे समय से नीट यूजी की परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहा है। इसी के साथ परीक्षा में हुई धांधली की जांच सीबीआई को सौंपने की भी मांग की जा रही है। शनिवार रात को एक बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र ने NTA प्रमुख सुबोध कुमार सिंह को अपने पद से हटा दिया और उन्हें “अनिवार्य प्रतीक्षा” पर रख दिया। शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा 2024 में “अनियमितताओं” की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी है।


नीट पीजी की बात करें तो इसकी तारीखों में पहले ही कई बदलाव हो चुके हैं। पहले यह परीक्षा 3 मार्च को होनी थी, लेकिन जनवरी में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने इसे 8 जुलाई तक के लिए टाल दिया था। फिर कुछ दिन बाद परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाकर 23 जून कर दी गई। अब, परीक्षा से एक दिन पहले इसे फिर से टाल दिया गया है।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: झारखंड : आठ वर्षीय बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
Next Post: शिक्षा व्यवस्था को ‘माफिया’ के हवाले कर दिया मोदी सरकार ने : प्रियंका गांधी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया