Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
nauka

विशाखापत्तनम में आग लगने से 35 नौकाएं जलकर राख

Posted on November 21, 2023 By Sanchar Times News

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक घाट में आग लगने से मछली पकड़ने वाली कम से कम 35 नौकाएं जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने उन 10-15 लोगों की तलाश शुरू कर दी है, जो कथित रूप से नौका पर सवार थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घाट पर बालाजी की एक नौका में आग लग गई। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विशाखापत्तनम बंदरगाह के सहायक पुलिस आयुक्त बी मोसेस पॉल ने कहा कि पुलिस ऐसे 10-15 लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन्होंने लेनदेन को लेकर झगड़ा किया था। पॉल ने बताया, ‘एक नौका में आग लगने के बाद समूह ने नौका को खोलकर समुद्र में धकेल दिया, लेकिन वह नौकाओं की ओर वापस चली आई, जिससे भीषण आग लगी।’ उन्होंने बताया कि आग विशाखापत्तनम कंटेनर टर्मिनल और इंडियन ऑयल कॉपरेरेशन के पास एक क्षेत्र में लगी, जहां मछली पकड़ने वाली नौकाएं खड़ी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को झड़प में शामिल लोगों के नाम का पता चल गया है। पॉल ने कहा कि लोगों से पूछताछ के बाद ही आग लगने के कारण के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शहर भर से अग्निशमन की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया तथा नौसेना की अग्निशमन नौका कि मदद से फोम और रेत छिड़ककर आग पर काबू पाया गया।
पॉल ने बताया कि शुरुआत में दमकल की गाड़ियां आग पर काबू नहीं पा सकी, क्योंकि लगभग हर नौका में डीजल और रसोई गैस सिलेंडर थे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक 10 से 15 मिनट पर नौका पर रखे सिलेंडरों में विस्फोट हो रहा था।
विशाखापत्तनम के जोन दो के पुलिस उपायुक्त आनंद रेड्डी ने कहा कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात तेज हवा चल रही थी, जिससे फाइबर (प्लास्टिक) से बनी नौका और आसपास खड़ी नौकाओं में आग तेजी से फैल गई। रेड्डी ने कहा, ‘इनमें से कई नौकाएं 5,000 लीटर तक डीजल वाली भी हैं, क्योंकि मछुआरे हफ्तों तक समुद्र में रहते हैं। कई नौकाएं एलपीजी सिलेंडरों से भी लदी होती है, जिनका उपयोग मछुआरे खाना पकाने के लिए करते हैं।’ आग की भयावह स्थिति को देखते हुए रेड्डी ने कहा कि विजाग स्टील प्लांट अग्निशमन विभाग और नौसेना को भी सतर्क कर दिया गया था।
विशाखापत्तनम जिला अग्निशमन अधिकारी एस. रेणुकय्या ने कहा कि उन्हें देर रात करीब एक बजे दुर्घटना के बारे में फोन आया, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और विशाखापत्तनम पोर्ट ट्रस्ट से मदद मांगा तथा घटनास्थल पर दमकल की 12 गाड़ियों को भेजा। रेनुकय्या ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने आधे घंटे में आग को आसपास की अन्य नौकाओं तक फैलने से रोका और लगभग दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। आनंद रेड्डी ने कहा, अनुमान के मुताबिक, प्रत्येक नौका की कीमत 35 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश आग लगने का मामला दर्ज किया है।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भारत-ब्रिटेन के प्रस्तावित ‘एफटीए’ में नियम बना अड़चन
Next Post: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री की बेटी, पुत्रवधू के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया