Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
modi in bricks 1

व्यापार, रक्षा और निवेश संबंधों पर प्रमुखता से चर्चा हुई, सैंडटन कन्वेंशन सेंटर में PM मोदी

Posted on August 23, 2023August 23, 2023 By Sanchar Times News

पीएम मोदी जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स पूर्ण सत्र के लिए सैंडटन कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। इससे पहले पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पांच देशों के समूह के अन्य नेताओं के साथ वैश्विक घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर जोहान्सबर्ग में द्विपक्षीय बैठक की। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद, पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई। हमने भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को गहरा करने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा की। व्यापार, रक्षा और निवेश संबंधों पर प्रमुखता से चर्चा हुई। हम ग्लोबल साउथ की आवाज़ को मजबूत करने के लिए भी मिलकर काम करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चीन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के अपने समकक्षों के साथ ‘लीडर्स रिट्रीट’ में शामिल हुए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शमिल होने के लिए यहां नहीं आए हैं। ब्रिक्स पांच विकासशील देशों का समूह है जो विश्व की 41 प्रतिशत आबादी, 24 प्रतिशत वैश्विक जीडीपी और 16 प्रतिशत वैश्विक कारोबार का प्रतिनिधित्व करता है।

ब्राज़ील के लूला का कहना है कि ब्रिक्स का उद्देश्य जी7, अमेरिका को चुनौती देना नहीं है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि उभरते देशों का ब्रिक्स समूह जी7 या संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे अन्य अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों को चुनौती देने के लिए नहीं है, बल्कि तथाकथित ग्लोबल साउथ को “संगठित” करने के लिए है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि वह चाहते हैं कि अर्जेंटीना उभरते देशों के ब्रिक्स समूह में शामिल हो, क्योंकि ब्राजील का पड़ोसी देश विदेशी भंडार की कमी से जूझ रहा है।

Post Views: 1
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: करीना कपूर ने एक गेट-टू-गैदर की मेजबानी की जिसमें उनके कई करीबी दोस्त शामिल हुए
Next Post: बदलने वाला है WhatsApp चैटिंग का तरीका, आएगा टेक्स्ट फॉर्मेटिंग का नया टूल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया