Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
pm

शक्तिशाली राष्ट्र के लिए गरीबों, किसानों महिलाओं, युवाओं का सशक्त होना जरूरी : मोदी

Posted on January 9, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जब देश के गरीब, किसान, महिलाएं व युवा सशक्त होंगे तभी राष्ट्र शक्तिशाली बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार छोटे किसानों को मुसीबतों से बाहर निकालने के लिए निरंतर काम कर रही है और कृषि में सहकारिता को बढावा देना इसी सोच का परिणाम है जबकि पूर्व की सरकारों में किसान के सशक्तीकरण की चर्चा सिर्फ पैदावार व उसकी उपज की बिक्री के इर्द-गिर्द ही सीमित रही।‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद करने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ वाली इस यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘कई बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचना हमारी सरकार अपना दायित्व समझती है। आज देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी मोदी की गारंटी की बहूत चर्चा हो रही है।’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पहले की सरकारों में देश में कृषि नीति का दायरा बहुत सीमित था और किसानों के सशक्तीकरण की चर्चा सिर्फ पैदावार और उसकी उपज की बिक्री के इर्दगिर्द ही सीमित रही जबकि किसान को अपने दैनिक जीवन में भांति-भांति की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमारी सरकार ने किसान की हर मुश्किल को आसान करने के लिए चौतरफा प्रयास किए। पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से हर किसान को कम से कम 30,000 रुपये दिए जा चुके हैं।’मोदी ने कहा कि उनके लिए गरीब, किसान, महिलाएं और युवा चार सबसे बड़ी जातियां हैं और जब ये सशक्त होंगी तो एक सशक्त भारत सुनिश्चित होगा।
पिछले दिनों न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तुअर की दाल की ऑनलाइन खरीद किए जाने की घोषणा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी यह सुविधा तुअर या अरहर दाल के लिए दी गई है लेकिन आने वाले समय में दूसरे दालों के लिए भी इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।उन्होंने कहा, ‘हमारा प्रयास है दाल खरीदने के लिए जो पैसा हम विदेश भेजते हैं, वह देश के ही किसानों को मिल सके।’उन्होंने बताया कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान दो करोड़ से ज्यादा गरीबों के स्वास्थ्य की जांच हुई है और इसी दौरान एक करोड़ लोगों की टीबी की बीमारी की भी जांच हुई है।उन्होंने कहा कि 22 लाख लोगों की सिकल सेल एनीमिया की जांच हुई है और ये सारे लोग गांव, गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के लोग हैं। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान लाभार्थियों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।पिछले साल 15 नवंबर को इस कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से मोदी ने पूरे देश में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से संवाद किया है। यह यात्रा देश भर में सरकार की प्रमुख योजनाओं की शत प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि केंद्र की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: कश्मीर : न्यूनतम तापमान अब भी जमाव बिन्दु से नीचे
Next Post: अकेला है 3 में से 1 व्यक्ति

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया