Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
doctor

शहर के डाक्टरों की डिग्री व प्रमाणपत्रों की जांच करे डीएमसी : हाईकोर्ट

Posted on December 9, 2023 By Chhavi Singh

हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) की उपस्थिति और नियंतण्रजमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा है। वैधानिक निकाय होने के नाते उसे अधिक प्रभावी और सक्रिय होने की जरूरत है। कोर्ट ने यह कहते हुए डीएमसी से शहर के सभी डाक्टरों कि चिकित्सीय योग्यता एवं प्रमाण पत्रों की जांच करने को कहा है जिससे पता चले कि नेमप्लेट पर एमडी लिखने वाले डाक्टर के पास एमबीबीएस की डिग्री है या कोई डिग्री ही नहीं है।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति मिकी पुष्करणा की पीठ ने इस मामले में डीएमसी के अलावा दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार एवं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है और सुनवाई 24 जनवरी के लिए स्थगित कर दी है। पीठ ने यह जवाब-तलब एक छह वर्षीय बच्चे एवं दो बुजुगरे की याचिका पर सुनवाई करते हुए किया है। पीठ ने कहा कि डीएमसी को थोड़ा और प्रभावी होना होगा। पीठ ने डीएमसी के वकील से कहा आपको थोड़ा और कुशल होने की जरूरत है। आपकी उपस्थिति जमीनी स्तर पर महसूस नहीं हो रही है। लोगों और समाज को कुछ भरोसा होना चाहिए। पीठ ने यह भी कहा कि भ्रष्ट आचरण के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी डीएमसी की है। उसे केवल की गई शिकायतों के आधार पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। डीएमसी को स्वयं कार्रवाई करनी चाहिए। आपका खुद पर नियंतण्रहोना चाहिए।
पीठ ने कहा कि आपको शिकायत के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बड़े पैमाने पर जनता को पता होना चाहिए कि जो व्यक्ति कह रहा है कि वह एमडी है, उसके पास वास्तव में वह डिग्री है या नहीं। आपको यह भी देखना होगा कि डाक्टर की डिग्री वास्तव में उसकी प्रैक्टिस से मेल खाती है भी कि नहीं। ऐसा नहीं कि उनके पास एमबीबीएस की डिग्री हो लेकिन कुछ और इलाज कर रहा है। इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया गया है कि डीएमसी अपने नियामक कर्तव्यों को निभाने में विफल रही है जिसके परिणामस्वरूप उन्हें चोटें आई है।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: छत्तीसगढ़ को 10 और मध्यप्रदेश को 11 दिसम्बर को मिलेगा नया मुख्यमंत्री
Next Post: मरम्मत कायरे के कारण कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया