Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
sc

शारीरिक जरूरतों पर पार्टनर से चर्चा करना क्यों जरुरी, इससे रिश्ते को होंगे क्या फायदे?

Posted on May 9, 2024May 9, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

लोग सेक्स का भरपूर आनंद तो लेना चाहते हैं लेकिन अपने पार्टनर से इस बारे में बात करने से झिझकते हैं। ये रिश्ते की कड़वी सच्चाई है। अच्छा सेक्स अपने आप नहीं होता, आपको अपने पार्टनर से इसके बारे में बात करनी होगी। आपको अपने साथी से अपनी यौन ज़रूरतों के बारे में चर्चा करनी होगी और उनकी यौन ज़रूरतों के बारे में भी पूछना होगा।
चलिए इसके बारे में बात करते हैं, जब बात सेक्स की आती है तो हर व्यक्ति इसका जितना हो सके उतना आनंद लेना चाहता है। लेकिन अधिकतर लोगों को निराशा ही हाथ लगती है। लेकिन क्यों? हो सकता है कि आप इसे सही ढंग से नहीं कर रहे हों या हो सकता है कि सब सही है बस आप और आपका पार्टनर इस पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। अजीब है न? लोग सेक्स का भरपूर आनंद तो लेना चाहते हैं लेकिन अपने पार्टनर से इस बारे में बात करने से झिझकते हैं। ये रिश्ते की कड़वी सच्चाई है। अच्छा सेक्स अपने आप नहीं होता, आपको अपने पार्टनर से इसके बारे में बात करनी होगी। आपको अपने साथी से अपनी यौन ज़रूरतों के बारे में चर्चा करनी होगी और उनकी यौन ज़रूरतों के बारे में भी पूछना होगा तब जाकर कहीं आप एक अच्छे सेक्स का आनंद ले पाएंगे।

रिलेशनशिप थेरेपिस्ट क्लेयर पेरेलमैन ने अपने हाल ही के इंस्टाग्राम पोस्ट में पार्टनर से सेक्स के बारे में बात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर आप सेक्स कर रहे हैं तो एक चीज जो आपको करनी है वो ये है कि अपने पार्टनर से इसके बारे में बात करें। आप चाहें किसी के साथ 10 साल से सेक्स कर रहे हैं या फिर एक महीने पहले आपने किसी के साथ सेक्स करना शुरू किया है।’ पेरेलमैन ने आगे कहा कि अपने पार्टनर से सेक्स पर बातचीत करें और उनसे साझा करें कि आपको क्या पसंद है, उनसे पूछे कि उन्हें क्या पसंद है। सेक्स सेशन में आपको क्या चीज ज्यादा चाहिए और क्या नहीं चाहिए, इसके बारे में पार्टनर से बात करें। पार्टनर से पूछे वो सेक्स सेशन में क्या ट्राई करना चाहते हैं।

थेरेपिस्ट ने कहा कि सेक्स के बारे में बात करना अजीब लग सकता है। लेकिन यकीन मानिए अगर इसके बारे में आप बात करेंगे तो ये और बेहतर हो जायेगा। पेरेलमैन ने लोगों को ये भी एडवाइस दी कि अगर आप सेक्स के बारे में पार्टनर के साथ चर्चा करने जा रहे हैं तो ध्यान रहे कि ये चर्चा आप सेक्स करने के दौरान या बाद में न करें क्योंकि ये पहले ही बहुत गर्म मुद्दा है, इसे और गर्म करने की जरूरत नहीं है।


Spread the love
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: हरियाणा : दुष्‍यंत चौटाला ने राज्‍यपाल को लिखा पत्र, फ्लोर टेस्‍ट की मांग की
Next Post: GT vs CSK: गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ का दावा पुख्ता करने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme