Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
shah

शाह ने बाढ़ प्रभावित सिक्किम को 44.8 करोड़ की मंजूरी दी

Posted on October 7, 2023 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से से राज्य को 44.8 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि जारी किए जाने को मंजूरी दे दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि शाह के निर्देश के बाद गृह मंत्रालय ने एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) का गठन किया, जो हिमनद झील के फटने से बाढ़ आने(जीएलओएफ) और बादल फटने के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द ही सिक्किम के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। बयान में कहा गया है कि गृह मंत्री ने प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने में पूर्वोत्तर राज्य की मदद करने के उद्देश्य से 2023-24 के लिए उसे एसडीआरएफ के केंद्रीय हिस्से की दोनों किस्तें, यानी 44.8 करोड़ रुपए अग्रिम रूप से जारी करने की मंजूरी दे दी है। बयान में कहा गया है कि केंद्र ने सिक्किम सरकार को हर संभव मदद देने का आासन दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सिक्किम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
इसमें बताया गया कि आईएमसीटी के आकलन के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सिक्किम के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से अतिरिक्त केंद्रीय सहायता स्वीकृत की जाएगी। जीएलओएफ, बादल फटने और अचानक बाढ़ आने से तीस्ता नदी के जल प्रवाह में चार अक्टूबर को अचानक वृद्धि हो गई जिसके कारण कई पुल, राष्ट्रीय राजमार्ग -10 के कुछ हिस्से और चुंगथांग बांध बह गए। इसके कारण सिक्किम में कई छोटे कस्बे और नदी घाटी के ऊपरी इलाकों में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं प्रभावित हुई।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: विश्व मानसिक स्वास्थ्य की समस्या, 90% भारतीयों ने आधुनिक जीवनशैली को जिम्मेदार बताया
Next Post: बढ़ रही है महिला जजों की संख्या : चंद्रचूड़

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया