
संविधान दिवस पर डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित संविधान दिवस समारोह के मौके पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही इस मौके पर पूरे समाज को एक सूत्र में बंधे रहने की अपील की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा व अन्य नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदोलिया, प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा एवं भाजपा दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष राजकुमार चौटाला सहित प्रदेश, अनुसूचित जाति मोर्चा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सचदेवा ने कहा कि संविधान हर नागरिक की पहचान है। आज हमने राष्ट्र की एकता और विकास का संकल्प लें ताकि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचार और उनके द्वारा लिखे गए संविधान के प्रति हमेशा ईमानदार रहें। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह खेदपूर्ण है कि जो लोग बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के चित्र की राजनीति करते हैं ‘आप’ के 11 साल भ्रष्टाचार, लूट और झूठ में बीते हैं। उनकी यात्रा को याद करते हुए केजरीवाल को आज अन्ना हजारे, प्रशांत भूषण, कुमार विास से मिलना चाहिए, उन्हें अहसास होगा कि ’आप’ आम आदमी की नहीं बल्कि लूटने वालों की पार्टी बन गई है।

