Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|दिल्ली/NCR
kejriwal 6

‘आप’ पार्षद ने दिल्ली सरकार की ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की आलोचना की

Posted on December 25, 2024December 25, 2024 By Chhavi Singh

कहा, अभी तक 1000 रुपये भत्ता नहीं दिया और आपने 2100 रुपये (प्रस्तावित भत्ता) के लिए महिलाओं को लाइन में लगा दिया

ST.News Desk : आप के एक पार्षद ने बुधवार को दिल्ली सरकार की ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की आलोचना की, जिसमें वित्तीय सहायता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा किया गया है। आप के पार्षद रवींद्र सोलंकी ने कहा है कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को किसी अन्य योजना की घोषणा करने से पहले 1,000 रुपये भत्ते का वादा पूरा करना चाहिए था। सोलंकी ने कहा कि बहुत सारी महिलाएं ऑफिस में आकर 1000 रुपये भत्ते के बारे में पूछती हैं। अभी तक 1000 रुपये भत्ता नहीं दिया और आपने 2100 रुपये (प्रस्तावित भत्ता) के लिए महिलाओं को लाइन में लगा दिया।


उन्होंने कहा कि जनता अब भरोसा नहीं कर रही है। पार्षद ने आगे कहा कि हम केजरीवाल जी से कहना चाहते हैं कि उन्हें पहले 1000 रुपये भत्ते का वादा पूरा करना चाहिए था और फिर दूसरी योजना की घोषणा करनी चाहिए थी। हमारे पास जनता को देने के लिए कोई जवाब नहीं है। AAP पार्षद का गुस्सा तब आया जब दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सार्वजनिक नोटिस जारी कर सत्तारूढ़ AAP की महिलाओं को 2,100 रुपये और बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज की वादा की गई योजनाओं से खुद को अलग कर लिया।


पंजीकरण अभियान की अगुवाई कर रहे केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन दोनों योजनाओं से घबरा गई है और दावा किया कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री आतिशी को ‘‘फर्जी’’ मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। ‘आप’ नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए लोगों के पंजीकरण की कवायद शुरू करने के कुछ दिनों बाद सामने आया जिस पर ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नाखुशी जाहिर की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी मामला बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने ‘प्लान’ बनाया है। उसके पहले ‘आप’ के वरिष्ठ नेताओं पर छापेमारी की जाएगी।’’

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत प्रपत्रों के निष्पादन के संबंध में बैठक आयोजित
Next Post: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल किए

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme