Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
kejriwal

समन भेज मुझे बदनाम करना चाह रही भाजपा : केजरीवाल

Posted on January 5, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि भाजपा झूठे आरोप और फर्जी समन भेजकर उन्हें बदनाम करना चाहती है और मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहती है।
केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘पिछले दो सालों से तथाकथित शराब घोटाले का शब्द सभी ने कई बार सुना होगा। दो वर्षो से भाजपा की सारी एजेंसियां कई बार छापे मार चुकी है और कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन अब तक कहीं से एक भी पैसे का हेर-फेर नहीं मिला। अगर वास्तव में भ्रष्टाचार हुआ है, तो करोड़ों रुपए कहां गये? क्या सारे पैसे हवा में गायब हो गये। सच्चाई यह है कि किसी भी तरह का कोई भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं है। ऐसे फर्जी केस में इन्होंने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को अभी तक जेल में रखा हुआ है। किसी के भी खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं और कुछ भी साबित नहीं हो रहा है।’ उन्होंने कहा कि अब भाजपा मुझे गिरफ्तार कराना चाहती है, लेकिन मेरी सबसे बड़ी संपत्ति और ताकत मेरी ईमानदारी है। उन्होंने कहा,‘झूठे आरोप लगाकर और फर्जी समन भेजकर ये मुझे बदनाम करना चाहते है और मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि मैं पत्र लिखकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)को बता चुका हूं कि यह समन क्यों गैरकानूनी है, लेकिन उन्होंने मेरी एक भी बात का जवाब नहीं दिया है। केजरीवाल ने कहा,‘इसका मतलब यह है कि उनके पास मेरी बातों का कोई जवाब नहीं है। इसका मतलब ये है कि वे भी मानते हैं कि उनकी नोटिस गैरकानूनी है।’ मुख्यमंत्री ने कहा,‘भाजपा का मकसद जांच करना है ही नहीं, भाजपा का मकसद तो मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना है।

सीबीआई ने मुझे आठ महीने पहले बुलाया था। मैं सीबीआई कार्यालय गया था और उनके सारे जवाब भी दिये थे।’ उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों को नहीं पकड़ रही है, बल्कि खुलेआम ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके दूसरी पार्टियों के नेताओं को तोड़कर भाजपा में शामिल करवाने का काम किया जा रहा है। एक या दो नहीं, बल्कि ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां किसी पार्टी के नेता के खिलाफ ईडी या सीबीआई के मामले चल रहे थे या उनपर गंभीर आरोप लगे हुए थे, जैसे ही वह नेता भाजपा में शामिल हुए, उनके सारे मामले बंद कर दिये गये या ठंडे बस्ते में डाल दिये गये। उन्होंने कहा,‘मैंने हमेशा देश के लिए लड़ा है। मेरा तन मन धन देश के लिए है। मेरी एक-एक सांस देश के लिए है। मेरी खून की एक-एक बूंद देश के लिए है। मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है। हमें मिलकर देश को बचाना है। मैं पूरे जी-जान से इनके खिलाफ लड़ रहा हूं और इसमें जनता का साथ चाहिए।’

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: तेजस्वी ने महाबोधि मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, धर्मगुरु दलाईलामा से की मुलाकात
Next Post: राम मंदिर के मुख्य द्वार पर चार मूर्तियां स्थापित

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया