Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
atishi

सरकारी स्कूलों में ’मिशन गणित‘ की शुरुआत : आतिशी

Posted on September 15, 2023 By Sanchar Times News


नई दिल्ली। गणित सीखने को और रोचक बनाने के लिए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने अपने स्कूलों में ‘मिशन गणित‘ की शुरु आत की है। इस दिशा में दिल्ली सरकार के राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा त्यागराज स्टेडियम में प्राथमिक व उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए गणित के टीचिंग लर्निंग मटेरियल के दो दिवसीय स्टेट लेवल एक्ज़ीबिशन-प्रतियोगिता मैथ इज फन का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसका शुभारंभ किया। इस एक्ज़ीबिशन में दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इसमें शिक्षकों ने प्राथमिक से उच्च माध्यमिक सभी कक्षाओं में छात्रों के गणितीय कौशल को बेहतर करने और उनमें गणित के प्रति रु चि जगाने के उद्देश्य से सीखने के विभिन्न प्रकार के इनोवेटिव मॉडल प्रदर्शित किए।
गणित को मनोरंजक बनाने के लिए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि ऐसा मौक़ा बहुत कम आता है जब हम गणित के शिक्षकों के काम का जश्न मनाते है, लेकिन आज यह प्रदशर्नी शिक्षकों की कड़ी मेहनत का जश्न है। उन्होंने कहा कि 8 साल पहले जब हमने सरकारी स्कूलों पर काम करना शुरू किया था तो बच्चों के बैठने के लिए डेस्क तक नही होती थी, ब्लैकबोर्ड टूटे होते थे,पीने की पानी नहीं होता था, इतनी सारी समस्याओं को देखकर यह समझ नहीं आता था कि बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा कैसे मुहैया करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि 8 साल से दिल्ली सरकार ने केजरीवाल के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अहम काम किए गए। उन्होंने कहा कि 8 साल में सरकार व शिक्षकों ने जितनी मेहनत किया है आज उसी का नतीजा है कि जहां दूसरे राज्यों में लोग अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों से नाम कटवा कर प्राइवेट स्कूल में दाख़्िाला करवा रहे है वही दिल्ली इकलौता ऐसा राज्य है, जहां अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला प्राइवेट से सरकारी स्कूलों में करवा रहे हैं।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: मुजफ्फरपुर : बागमती में नाव डूबी, 14 बच्चे लापता
Next Post: अनंतनाग : तीसरे दिन भी आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी, ड्रोन का हो रहा इस्तेमाल, एक और सुरक्षाकर्मी शहीद

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया