Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
modi 2

सरकार का है प्रयास, श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए देश में सुशासन व ईमानदारी का हो राज: मोदी

Posted on January 20, 2024 By Chhavi Singh


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार पहले ही दिन से प्रयास कर रही है कि श्रीराम के आदशरें पर चलते हुए देश में सुशासन और ईमानदारी का राज हो। उन्होंने लोगों से 22 जनवरी को ‘राम ज्योति’ जलाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह उनके जीवन से गरीबी हटाने की प्रेरणा होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं की सूची में लाना ‘मोदी की गारंटी’ है और वह अपने तीसरे कार्यकाल में लोगों के आशीर्वाद से इसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मोदी की गारंटी का मतलब है ‘गारंटी पूरी होने की गारंटी’। भगवान राम ने हमें किए गए वादों का सम्मान करना सिखाया और हम गरीबों के कल्याण और उनके सशक्तीकरण के लिए निर्धारित सभी लक्ष्यों को पूरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के सोलापुर में राज्य में लगभग 2,000 करोड़ रुपए की आठ अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन) परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शुमार करना मोदी का वादा है और आपके आशीर्वाद से मैं अपने तीसरे कार्यकाल में इस लक्ष्य को हासिल करूंगा। उन्होंने महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत निर्मित 90,000 से अधिक घरों को भी लाभार्थियों को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने सोलापुर में रायनगर हाउंिसग सोसाइटी के 15,000 घरों को समर्पित किया, जिनके लाभार्थियों में हजारों हथकरघा श्रमिक, विक्रेता, बिजली करघा श्रमिक, कूड़ा बीनने वाले, बीड़ी श्रमिक और चालक शामिल हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र में पीएम-स्वनिधि के 10,000 लाभार्थियों को पहली और दूसरी किस्त के वितरण की भी शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री कुछ पल के लिए भावुक भी हो गए। उन्होंने रूंधे गले से कहा कि काश ! उन्हें युवा अवस्था में ऐसे घरों में रहने का अवसर मिला होता। उन्होंने कहा, खुशी तब मिलती है जब लोगों के सपने सच होते हैं। उनका आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। जिन लोगों को मकान मिले हैं, उनसे 22 जनवरी को राम ज्योति जलाने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि यह उनके जीवन से गरीबी मिटाने की प्रेरणा होगी। उन्होंने कहा, भगवान राम ने वह काम किया जिससे उनके लोगों को खुशी मिली। मेरी सरकार गरीबों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए समर्पित है। हमने उनकी कठिनाइयों को कम करने के लिए योजनाएं शुरू कीं।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: भक्षक का टीजर रिलीज
Next Post: महुआ मोइत्रा ने खाली किया सरकारी बंगला

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • 35 घंटे बाद जन सुराज का अनशन समाप्त
  • बारिश से बदला मौसम का मिजाज
  • दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर डीएम सख्त
  • स्मार्ट क्लास में जातिसूचक गाने पर बच्चे नाचते दिखे
  • गाजियाबाद : मेडिकल के दौरान अस्पताल से गायब हुई किशोरी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया