Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
patient

सर्दियों का मौसम कई मामलों में काफी अच्छा होता है लेकिन सेहत के प्रति बरतनी चाहिए विशेष सावधानी

Posted on December 7, 2023 By Chhavi Singh

देश के अधिकतर हिस्सों में इस दौरान सर्दी बढ़ रही है। कई राज्यों में पिछले दिनों अचानक से मौसम में बदलाव आया है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वैसे तो सर्दियों का मौसम कई मामलों में काफी अच्छा होता है। लेकिन इस मौसम में सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

तापमान में गिरावट खराब होने की वजह से बैक्टीरिया और वायरस का प्रकोप बढ़ने लगता है। जिसके चलते श्वसन संक्रमण सहित कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। तमाम सावधानियां बरतने के बाद भी सर्दियों में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सर्दियों में होने वाली बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इन स्वास्थ्य समस्याओं से किस तरह अपना बचाव करें।

सर्दी-जुकाम और फ्लू का जोखिम

सर्दी के मौसम में जुकाम, खांसी, फ्लू और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियां लोगों को घेर लेती हैं। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। साथ ही इस मौसम में व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो सकती है। जिससे बीमारी होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। वहीं जिन लोगों को पहले से ब्रोंकाइटिस या फिर अस्थमा जैसी समस्या रही हैं। उनके लिए सर्दियों का मौसम इन बीमारियों के लिए ट्रिगर वाला हो सकता है।

निमोनिया का खतरा

सर्दी-जुकाम के अलावा यह मौसम निमोनिया के जोखिमों को बढ़ाने वाला भी हो सकता है। बता दें कि ठंड के महीनों के दौरान सबसे अधिक निमोनिया के मामले देखे जाते हैं। निमोनिया होने का सबसे ज्यादा खतरा 5 साल से कम उम्र के बच्चों, कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोग और बुजुर्गों को होता है।

माइग्रेन की समस्या

बता दें कि माइग्रेन होने पर व्यक्ति गंभीर सिरदर्द की समस्या से परेशान रहता है। इसको साइकोसोमेटिक डिसऑर्डर भी कहा जाता है। जिन लोगों में माइग्रेन की समस्या होती है, उन्हें सर्दी में अपना खास ख्याल रखना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दी का मौसम माइग्रेन की समस्या को ट्रिगर कर सकती है। ठंड के चलते पीड़ित का रक्त प्रवाह बाधित हो सकता है, जिससे सिरदर्द बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है।

बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों का मौसम उन लोगों के लिए भी ट्रिगर बन सकता है, जिनको ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। तापमान गिरने और ठंड बढ़ने की वजह से रक्त वाहिकाएं अस्थायी रूप से संकीर्ण हो जाती हैं। जिससे रक्तचाप बढ़ने के साथ संकुचित नसों और धमनियों के जरिए ब्लड को प्रवाहित होने में समस्या होती है। वहीं ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हृदय संबंधी रोगों के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है। इसलिए इस समस्या वाले लोगों को सर्दियों के मौसम में अपना खास ख्याल रखने के साथ ही इन्हें कंट्रोल करने का उपाय करना भी बेहद जरूरी है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: हॉर्ट पेशेंट सर्दियों में मॉर्निंग वॉक के दौरान न बरते लापरवाही
Next Post: खुजराहो के मंदिरों के आर्टवर्क से लेकर आर्किटेक्चर तक पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करने का करता है काम

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • जमुई नाबालिग बदसलूकी मामले में 3 हिरासत में, 4 की तलाश; SIT जांच में जुटी
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया