Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
yogi 1

सहारनपुर को बना दिया था मजहबी उन्माद का केंद्र, अब नहीं होता पलायन : CM योगी

Posted on April 12, 2024 By Sanchar Times News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचे। सीएम योगी का हेलिकाप्टर दोपहर में 12.25 पर गंगोह में उतरा। इसके बाद सीएम योगी मंच पर पहुंचे। सीएम के मंच पर पहुंचते ही पूरा पंडाल योगी आदित्यानाथ जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। वहीं, लोग योगी-योगी के नारे लगाते हुए अपनी कुर्सियों से उठकर खड़े हो गए।

सीएम योगी ने पहले हाथ जोड़कर, फिर हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। गंगोह के नवीन मंडी सभा स्थल पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय से अपना संबोधन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने वंदे मातरम के नारे लगवाए। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को चैत्र नवरात्र की बधाई दी। उन्होंने मां शाकंभरी और मां बाला सुंदरी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है। दिल्ली से देहरादून के बीच ग्रीन एक्सपेसवे बन रहा है। इस विकास की गति को जारी रखना है। सहारनपुर पर मां गंगा और यमुना की कृपा है। यहां का किसान और हस्तशिल्प और कारीगरी दूर तक मशहूर है।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड यात्रा पर बैन लगता था, तब तो जातिवादी संगठन नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे। अब सहारनपुर विकास की नई गाथा गढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले माफिया सिर ऊंचा करते घूमते थे। छोटी-छोटी बातों पर दंगा होता था। अब दंगा करने वाले खुद ही कहते हैं कि दंगा नहीं करेंगे। यदि वे दंगा करते तो उन्हें पकड़ कर उल्टा लटका कर मिर्ची का छोंका लगा देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए 140 करोड़ का भारत ही मोदी का परिवार है। उन्होंने कहा कि कुछ लाेग जाति के नाम पर बरगलाएंले लेकिन, जब जाति पर संकट आएगा तो यह सब लोग गायब हो जाएंगे। दंगा भड़काने वाले आज जातियों का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी सरकार ने दंगा मुक्त माहौल दिया है। कर्फ्यू मुक्त प्रदेश दिया है। दंगा कराने वालों की गर्मी को शांत करने का काम किया है।


कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त करके आतंकवाद को खत्म करने का काम पीएम मोदी ने किया है। विपक्षी दंगा, कर्फ्यू किसानों की आत्महत्या नहीं रोक सकते हैं। इनको सिर पर ढोकर आप क्यूं देश के लिए बोझा ढोहना चाहते हैं।
बताया गया कि गंगोह में सीएम योगी का संबोधन खत्म हो गया है। अब सीएम योगी बड़गांव में आएंगे। सीएम यहां करीब 200 मीटर का रोड शो और फिर जनसभा करेंगे।

Post Views: 1
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: मुंबई कस्टम ने जब्त किया आठ किलो सोना, चार लोग गिरफ्तार
Next Post: सिडनी के मॉल में चाकू लेकर दौड़ा हमलावर, गोलियां भी चलीं, चार लोगों की मौत

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया