Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
rakhi

सावन में पूर्णिमा कब है और राखी किस शुभ मुहूर्त में बांधना भाई-बहन के रिश्ते के लिए अच्छा फल देगी…

Posted on August 29, 2023August 29, 2023 By Sanchar Times News

अगस्त की 30 या 31 तारीख को रक्षाबंधन मनाए जाने को लेकर मतभेद हो रहा है। कई लोग 30 अगस्त तो कई 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे है।
रक्षाबंधन हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व है जो देश भर के अधिकतर हिस्सों में मनाया जाता है। भाई बहन के रिश्ते को मजबूती देने वाला ये पर्व प्रेम का प्रतीक है। ये त्योहार मुख्य रूप से भाई बहन के रिश्तों का जश्न मनाता है। इस त्योहार को हर साल सावन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसे आमतौर पर रक्षाबंधन नहीं बल्कि राखी कहा जाता है क्योंकि इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है।

रक्षाबंधन के त्योहार पर शुभ मुहूर्त को लेकर कई लोगों को कंफ्यूजन है। हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन की पूर्णिमा वैसे तो 30 अगस्त को पड़ रही है जो 31 अगस्त की सुबह समाप्त होगी। ऐसे में कई लोग ये जानने के इच्छुक हैं कि सावन में पूर्णिमा कब है और राखी किस शुभ मुहूर्त में बांधना भाई-बहन के रिश्ते के लिए अच्छा फल देगी।

अयोध्या के संत ने बताया शुभ मुहूर्त

इस बार की रक्षा बंधन पर शुभ मुहूर्त को लेकर अयोध्या के संत और श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी है। रक्षाबंधन 30 अगस्त की रात 08:04 बजे शुरू होगा और उसी तिथि को रात 11:36 बजे समाप्त होगा। रक्षाबंधन इसी समय में मनाना चाहिए … दिन के समय कोई ‘मुहूर्त’ नहीं है।

इस दिन मनेगा रक्षाबंधन

आम जनता काफी परेशान है कि रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा। अगस्त की 30 या 31 तारीख को रक्षाबंधन मनाए जाने को लेकर मतभेद हो रहा है। कई लोग 30 अगस्त तो कई 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे है। सावन की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त की सुबह 10.58 से शुरू होगी जो 31 अगस्त 7.05 बजे तक रहेगी। 30 अगस्त को 10:58 बजे से ही भद्रा काल लग जाएगा जो रात 9:02 तक रहेगा। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार भद्रा काल में भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधी जाती है। इस समय को बेहद अशुभ माना गया है। मगर इस वर्ष राखी बांदने का समय काफी कम ही है। ऐसे में 30 की रात को भद्रा समाप्त होने के बाद 31 अगस्त सुबह 7:05 मिनट तक बहनें भाई को राखी बांध सकती है।

भद्रा में इस कारण नहीं बांधते राखी

कहा जाता है कि लंकापति रावण की बहन शूर्पणखा ने अपने भाई को भद्राकाल में ही राखी बांधी थी। भद्रा काल में राखी बांधने के कारण ही रावण का विनाश हुआ था। यही कारण है कि भद्राकाल में बहनें भाईयों को राखी नहीं बांधती है। इस समय में राखी बांधने से भाई की उम्र कम होती है और उस पर समस्याएं आती है।

ये है पूजन विधि

भाई को बहन इस दिन तब तक व्रत रखना चाहिए जब तक बहन भाई को राखी नहीं बांध देती है। राखी बांधने के लिए थाली में कुमकुम, राखी, रोली, अक्षत, मिठाई, नारियल रखें। भाई के माथे पर तिलक लगाएं और उसकी आरती उतारें। भाई के दाहिने हाथ में राखी बांधें और फिर मुंह मीठा कराएं। राखी बांधते समय “येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि, रक्षे माचल माचल” मंत्र का जाप करें। इसके बाद भाई को बहन के पैर छूने चाहिए।

#WATCH रक्षाबंधन 30 अगस्त की रात 08:04 बजे शुरू होगा और उसी तिथि को रात 11:36 बजे समाप्त होगा। रक्षाबंधन इसी समय में मनाना चाहिए … दिन के समय कोई 'मुहूर्त' नहीं है: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास pic.twitter.com/j9sTfjqsIg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2023
Post Views: 1
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: …एक्टिंग के सिवा कुछ नया ट्राई नहीं करेंगे सनी देओल
Next Post: बिहार : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई एसयूवी, 7 मरे और 5 घायल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया